{"_id":"672e1ed6246a59720e0e13eb","slug":"gaya-hiva-truck-crushed-two-bike-riders-one-died-on-spot-other-is-in-critical-condition-2024-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"रफ्तार का कहर: हाइवा ट्रक ने बाइक सवार दो लोगों को रौंदा, एक की मौके पर मौत, दूसरे की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रफ्तार का कहर: हाइवा ट्रक ने बाइक सवार दो लोगों को रौंदा, एक की मौके पर मौत, दूसरे की हालत गंभीर
Fri, 08 Nov 2024 07:55 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 08 Nov 2024 07:55 PM IST
सार
हाइवा ट्रक ने बाइक सवार दो लोगों को रौंद दिया। ऐसे में एक की मौके पर ही मौत, जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। गुस्साए लोगों ने हाइवा ट्रक को आग के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
गुस्साए लोगों ने हाइवा को जलाया
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के गया जिले में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। गया शहर के विष्णुपद थाना क्षेत्र के माड़नपुर बाइपास के पास दर्दनाक हादसा हुआ। जब एक तेज रफ्तार हाइवा ट्रक ने बाइक सवार दो लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। इस दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, एक युवक गंभीर रूप से जख्मी है।
विज्ञापन
फिलहाल, पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। हालांकि, सड़क दुघर्टना के बाद आक्रोशित लोगों ने हाइवा ट्रक को खदेड़ने लगे। लोगों को हाइवा के पीछे खदेड़ते देख हाइवा चालक वाहन छोड़कर भाग गया। उसके बाद आक्रोशित लोगों ने हाइवा ट्रक को आग के हवाले कर दिया। घटना के बाद पुलिस मृत और घायल युवक की पहचान में जुटी है।
विज्ञापन
इस संबंध में एएसपी पीएन साहू ने बताया कि विष्णुपद थाना क्षेत्र के माड़नपुर बाइपास के पास स्थित हनुमान मंदिर के समीप तेज रफ्तार हाइवा ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को रौंद दिया। उक्त घटना में एक युवक की मौके पर हो गई। वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्होंने बताया कि घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने हाइवा को आग के हवाले कर दिया। घटना की सूचना के बाद स्थानीय थाना की पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
सर्वप्रथम घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया। साथ ही मृत युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया। फिलहाल, हाइवा ट्रक में लगी आग को बुझाने के लिए अग्निशमन को बुलाया गया। अग्निशमन की टीम आग बुझाने की प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि घटना में घायल एवं मृत युवक की पहचान नहीं हुई है। पहचान करने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है।