फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Gaya Gyan Yatra started from Dhungeshwari hill to Mahabodhi temple Buddhist devotees India abroad participated

Gaya Gyan Yatra: ढुंगेश्वरी पहाड़ी से महाबोधि मंदिर तक निकली ज्ञान यात्रा, देश-विदेश के बौद्ध श्रद्धालु शामिल

Thu, 30 Jan 2025 02:25 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 30 Jan 2025 02:25 PM IST
सार

ढुंगेश्वरी पहाड़ी से महाबोधि मंदिर तक ज्ञान यात्रा निकाली गई। इस दौरान देश-विदेश के बौद्ध श्रद्धालु समेत कई लोग शामिल हुई।

विज्ञापन
Gaya Gyan Yatra started from Dhungeshwari hill to Mahabodhi temple Buddhist devotees India abroad participated
देश-विदेश के बौद्ध श्रद्धालु शामिल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के बोधगया में गुरुवार को ढुंगेश्वरी पहाड़ी की तलहटी से विश्व धरोहर महाबोधि मंदिर तक ज्ञान यात्रा शुरू हुई। पदयात्रा में देश-विदेश के बौद्ध धर्म गुरु और बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। यह यात्रा भगवान बुद्ध के पद चिह्नों पर चलने और उनके संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से हर साल निकाली जाती है।

विज्ञापन




मालूम हो कि करीब ढाई हजार वर्ष पूर्व राजकुमार सिद्धार्थ ने ज्ञान प्राप्ति की खोज के लिए में ढुंगेश्वरी पहाड़ी पर छह साल तक तपस्या की थी। तपस्या करने के बाद भगवान बुद्ध बोधगया पहुंचे। जहां उन्हें ज्ञान की प्राप्ति हुई। यह पद यात्रा को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन के साथ बोधगया के स्थानीय लोग भी इसमें हिस्सा लिया।
विज्ञापन




बता दें कि करीब सुबह सात बजे ढूंगेश्वरी पहाड़ी से नौ किलोमीटर की पैदल यात्रा करते हुए बौद्ध श्रद्धालु सुजाता स्तूप पहुंचे। वहां श्रद्धालुओं को खीर खिलाया गया। 31 जनवरी से तीन दिवसीय बौद्ध महोत्सव समारोह आयोजित की जाएगी। महोत्सव का उद्घाटन गया जिले के प्रभारी मंत्री करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




विदेशी और वॉलीवुड कलाकारों की होगी प्रस्तुति
31 जनवरी की शाम बोधगया के कालचक्र मैदान में तीन दिवसीय बौद्ध महोत्सव का उद्घाटन होगा। सर्वप्रथम बौद्ध भिक्षुओं के मंत्रोच्चार के साथ महोत्सव का शुभारंभ किया जाएगा। उद्घाटन के बाद मुख्य अतिथियों का संबोधन, बिहार गौरव गान, विदेशी कलाकारों और वॉलीवुड के पार्श्व गायक अंकित तिवारी की प्रस्तुति होगी।




दूसरे दिन शनिवार को कालचक्र मैदान के मंच पर स्थानीय व बिहार के कलाकारों की प्रस्तुति होगी। तीसरे दिन यानि दो फरवरी को बौद्ध महोत्सव का समापन होगा। समापन के दिन रविवार की शाम वॉलीवुड के प्रसिद्ध पार्श्व गायक अभिजीत की धमाकेदार गायकी का आनंद लोग उठाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed