फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya School Teacher Held Over Alleged Misconduct With Girl; Police Await Family’s Written Complaint

बिहार: गया में स्कूल शिक्षक पर बच्ची से छेड़खानी का आरोप, गुस्साए लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

Fri, 30 Oct 2026 04:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 30 Oct 2026 04:11 PM IST
सार

स्कूल में बच्ची के साथ छेड़खानी के आरोप में स्थानीय लोगों ने एक शिक्षक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। अन्य बच्चों से भी शिक्षक के व्यवहार को लेकर बातें सामने आने का दावा किया गया है, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

विज्ञापन
Gaya School Teacher Held Over Alleged Misconduct With Girl; Police Await Family’s Written Complaint
गया में बच्ची से कथित छेड़खानी के आरोप में परिजनों ने शिक्षक को किया पुलिस के हवाले - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गयाजी में बच्चियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर मामला सामने आया है। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में एक बच्ची के साथ कथित तौर पर बैड टच और छेड़खानी करने का आरोप एक शिक्षक पर लगा है। शिकायत की जानकारी मिलने के बाद मोहल्लेवासी स्कूल पहुंचे और आरोपी शिक्षक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। बच्ची और उसके परिजनों की ओर से थाने में लिखित आवेदन देने की प्रक्रिया चल रही है। पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


मामला गुरुवार दोपहर करीब एक बजे का बताया जा रहा है। आरोपी शिक्षक द्वारा बच्ची से कथित छेड़खानी की जानकारी मिलने के बाद मोहल्ले के लोग एकजुट हुए और स्कूल पहुंच गए। इस संबंध में एक मोहल्लावासी ने बताया कि शिक्षक के व्यवहार को लेकर पहले से भी चर्चा हो रही थी। शिकायत सामने आने के बाद लोगों ने स्कूल में बच्चों से बातचीत की। स्थानीय लोगों का दावा है कि इस दौरान कुछ अन्य बच्चों ने भी शिक्षक के व्यवहार को लेकर अपनी बातें बताईं। हालांकि इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि और पुलिस जांच के नतीजे सामने आना बाकी है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: छठ पर घर जाने और मां से किया वादा पूरा करने के लिए मजदूर ने किया ऐसा काम, कहानी जानकर नम हो जाएंगी आंखें
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों की सुरक्षा को लेकर उठाए सवाल
स्थानीय लोगों ने मामले को गंभीर बताते हुए पुलिस को सूचना दी। इसके बाद आरोपी शिक्षक को पुलिस के हवाले कर दिया गया। मोहल्लेवासियों का कहना है कि बच्चों से जुड़े ऐसे मामलों में शिकायत को गंभीरता से लेते हुए निष्पक्ष जांच होनी चाहिए, ताकि सच्चाई सामने आ सके और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित हो।

परिजनों के आवेदन के आधार पर होगी कार्रवाई
बच्ची और उसके परिजनों की ओर से सिविल लाइंस थाने में लिखित शिकायत देने की प्रक्रिया जारी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि आवेदन मिलने के बाद मामले की जांच की जाएगी और उपलब्ध साक्ष्यों एवं संबंधित लोगों के बयानों के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed