फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   gaya elderly woman killed in morning walk after speeding car hits her in manpur today bihar news

Bihar News: मॉर्निंग वॉक बनी आखिरी सफर, तेज रफ्तार कार ने बुजुर्ग महिला को रौंदा, मौके पर मौत

Thu, 02 Jul 2026 11:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 02 Jul 2026 11:10 AM IST
सार

गया के मानपुर थाना क्षेत्र में मॉर्निंग वॉक पर निकली 65 वर्षीय देववंती देवी की तेज रफ्तार कार की टक्कर से मौके पर ही मौत हो गई। हादसा नौरंगा मोड़ के पास फोरलेन पर हुआ।

विज्ञापन
gaya elderly woman killed in morning walk after speeding car hits her in manpur today bihar news
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गया जिले के मानपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकली 65 वर्षीय महिला की तेज रफ्तार और अनियंत्रित कार की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कार चालक को हिरासत में ले लिया है, वाहन जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

नौरंगा मोड़ के पास हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार मानपुर थाना क्षेत्र के नौरंगा मोड़ के पास फोरलेन मुख्य मार्ग पर यह हादसा हुआ। नौरंगा गांव निवासी 65 वर्षीय देववंती देवी, पति रामदेव साहू, रोज की तरह गुरुवार सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकली थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही एक अनियंत्रित कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

विज्ञापन

घटना के बाद मची अफरा-तफरी, चालक हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मानपुर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल कार को जब्त कर लिया और चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।

परिवार में मातम, गांव में शोक का माहौल

मृतका की पहचान देववंती देवी के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार वह मुखिया प्रत्याशी रहे संजय साहू की रिश्ते में मामी थीं। हादसे की खबर मिलते ही परिजन और ग्रामीण बड़ी संख्या में घटनास्थल पर पहुंच गए। अचानक हुई इस दर्दनाक घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।



यह भी पढ़ें: बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 36 अधिकारियों के तबादले, जानें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही हादसे के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है।

लापरवाही से वाहन चलाने का मामला, होगी कार्रवाई

पुलिस की प्रारंभिक जांच में मामला तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने का प्रतीत हो रहा है। हालांकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही होगी। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

सड़क सुरक्षा पर फिर उठे सवाल

इस हादसे ने एक बार फिर फोरलेन सड़कों पर तेज रफ्तार वाहनों के बढ़ते खतरे को उजागर कर दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सुबह बड़ी संख्या में लोग मॉर्निंग वॉक के लिए निकलते हैं, लेकिन तेज रफ्तार वाहनों के कारण उनकी सुरक्षा लगातार खतरे में रहती है। लोगों ने प्रशासन से फोरलेन पर यातायात नियंत्रण मजबूत करने और अतिरिक्त सुरक्षा इंतजाम करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी दर्दनाक घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed