फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Lakhs swindled under pretext of 60 thousand loans fraudsters suddenly flee

Bihar News: महिलाओं को 60 हजार के लोन का झांसा देकर लाखों की ठगी, फिर अचानक फरार हुए जालसाज

Wed, 29 Apr 2026 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 29 Apr 2026 10:55 PM IST
सार

Bihar News: गया के डोभी में माइक्रोफाइनेंस कंपनी ने लोन और सामान का लालच देकर ग्रामीण महिलाओं से हजारों रुपये वसूले और बाद में कार्यालय बंद कर फरार हो गई। घटना से महिलाओं में आक्रोश है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और ठगों की तलाश जारी है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Lakhs swindled under pretext of 60 thousand loans fraudsters suddenly flee
गया में ठगी की शिकार हुई महिलाएं - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

गया जिले में माइक्रोफाइनेंस कंपनी के नाम पर ग्रामीण महिलाओं से ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। आसान लोन और घरेलू सामान दिलाने के नाम पर महिलाओं से हजारों रुपये जमा कराए गए, लेकिन बाद में कंपनी का कार्यालय बंद मिलने से पूरा मामला उजागर हुआ।
विज्ञापन


60 हजार के लोन का दिया था लालच
जानकारी के अनुसार, डोभी थाना क्षेत्र में संचालित “समृद्धि माइक्रो फाइनेंस” नामक कंपनी ने ग्रामीण महिलाओं को 60 हजार रुपये का लोन दिलाने का लालच दिया था। इसके बदले उन्हें पहले कूलर, फ्रिज और टीवी जैसे सामान खरीदने के लिए प्रेरित किया गया। इस योजना के झांसे में आकर सैकड़ों महिलाओं ने आवेदन किया।
विज्ञापन


पांच हजार रुपये प्रति व्यक्ति कराए थे जमा
कंपनी के प्रतिनिधियों ने महिलाओं से करीब पांच हजार रुपये प्रति व्यक्ति जमा कराए और आश्वासन दिया कि अगले दिन उन्हें सामान और लोन की प्रक्रिया पूरी कर दी जाएगी। भरोसे में आकर बड़ी संख्या में महिलाएं डोभी नगर पंचायत स्थित बुधनी बाजार कार्यालय पहुंचीं। लेकिन बुधवार सुबह जब महिलाएं दोबारा कार्यालय पहुंचीं तो वहां ताला लटका मिला। काफी इंतजार के बाद भी कोई कर्मचारी नहीं आया, जिसके बाद महिलाओं को ठगी का एहसास हुआ। देखते ही देखते मौके पर भीड़ जमा हो गई और महिलाओं में आक्रोश फैल गया। कई महिलाएं रोने लगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  बारात से लौटते समय भीषण सड़क हादसा; बाइक टक्कर में युवक की मौत, तीन घायल

घटना की सूचना मिलते ही डोभी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के लोगों और दुकानदारों से पूछताछ कर रही है तथा कंपनी से जुड़े लोगों की पहचान करने में जुटी है। शुरुआती जांच में यह मामला सुनियोजित ठगी का प्रतीत हो रहा है। पीड़ित महिलाओं ने प्रशासन से दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और अपनी जमा राशि की वापसी की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed