फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Gaya: DM Shashank Shubhankar says Tightening noose on lazy officers-employees Janta Darbar in every department

Bihar: गयाजी के नए DM सख्त एक्शन मोड में, कामचोर अफसर-कर्मियों पर कसेगा शिकंजा; हर विभाग में लगेगा जनता दरबार

Wed, 04 Jun 2025 03:15 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गयाजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गयाजी Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 04 Jun 2025 03:15 PM IST
सार

Gayaji News: डीएम शशांक शुभंकर ने कहा कि विशेष धावा दल विभागों और कार्यालयों पर अचानक छापामारी करेंगे। अगर कोई अधिकारी या कर्मचारी अनुपस्थित पाया जाता है तो उसके खिलाफ कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Gaya: DM Shashank Shubhankar says Tightening noose on lazy officers-employees Janta Darbar in every department
गया के नवनियुक्त डीएम शशांक शुभंकर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गयाजी जिले के नवनियुक्त जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने पदभार संभालते ही स्पष्ट कर दिया कि अब जिले में कामचोरी और लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बुधवार को समाहरणालय सभागार में आयोजित अपनी पहली प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि जिला से लेकर पंचायत स्तर तक के सभी पदाधिकारी और कर्मचारी अगर ससमय कार्यालय नहीं पहुंचते हैं तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

 
अनुपस्थित कर्मचारियों पर गिरेगी गाज
डीएम शशांक शुभंकर ने घोषणा की कि जिले में कामचोर अफसरों और कर्मचारियों की पहचान के लिए विशेष धावा दल का गठन किया जाएगा। ये धावा दल विभागों और कार्यालयों पर अचानक छापामारी करेंगे। अगर कोई अधिकारी या कर्मचारी अनुपस्थित पाया जाता है तो उसके खिलाफ कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने कहा कि जो अधिकारी और कर्मचारी कर्तव्य से विमुख हैं, उन्हें अब खुद को सुधारने का मौका है, अन्यथा कार्रवाई तय है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Murder In Love Affair: गुमशुदगी का मामला हत्याकांड निकला, युवक को पीटकर फेंका था नदी में; आरोपी ने कबूला जुर्म
विज्ञापन
विज्ञापन

 
अब हर दिन सुनी जाएगी जनता की समस्या
डीएम ने जनता से सीधा संवाद स्थापित करने की भी पहल की है। उन्होंने कहा कि अब केवल शुक्रवार को नहीं, बल्कि हर दिन जनता अपनी समस्या लेकर डीएम से मिल सकती है। इसके अलावा एक पोर्टल तैयार किया जा रहा है, जिस पर नागरिक अपनी समस्या दर्ज कर सकेंगे और यह ट्रैक किया जा सकेगा कि समाधान हुआ या नहीं।
 
हर विभाग में दो दिन लगेगा जनता दरबार
डीएम ने यह भी निर्देश दिया कि जिले के सभी प्रमुख विभाग जैसे नगर निगम, नगर पंचायत, पथ निर्माण, बिजली विभाग, इंजीनियरिंग डिवीजन सहित अन्य विभागों में सप्ताह में दो दिन जनता दरबार का आयोजन अनिवार्य रूप से किया जाएगा। इन दरबारों में संबंधित विभाग के अधिकारी खुद मौजूद रहेंगे और लोगों की शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया जाएगा।

 
विधानसभा चुनाव की तैयारी भी शुरू
डीएम शशांक शुभंकर ने संकेत दिया कि आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। समयबद्ध और पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित करने के लिए पूर्वाभ्यास और प्रक्रियाओं की निगरानी की जा रही है।

यह भी पढ़ें- Bihar Crime: प्रेम प्रसंग के शक में युवक को पीटकर फेंका, इलाज के दौरान मौत; परिजनों ने सड़क जाम कर किया हंगामा

जाम और अतिक्रमण समस्या पर सख्त रुख
अमर उजाला के सवाल पर डीएम ने कहा कि गयाजी शहर की जाम और अतिक्रमण की समस्या को जल्द सुलझाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण करने वाले अधिकतर स्थानीय लोग ही हैं जिन्हें समझाने और जागरूक करने की आवश्यकता है। अधिकारी नियमित रूप से फील्ड विजिट करेंगे, ताकि व्यवसायिक क्षेत्रों और व्यस्त मार्गों से अतिक्रमण हटाया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed