{"_id":"6a2d5996c46424d8b1039159","slug":"gaya-bypass-horrific-road-accident-youth-leg-severed-after-hit-by-speeding-vehicle-today-bihar-news-gaya-news-c-1-1-noi1233-4390169-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: बाईपास पर मौत की रफ्तार! टक्कर के बाद युवक का पैर कटकर ग्रिल में फंसा, हालत नाजुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: बाईपास पर मौत की रफ्तार! टक्कर के बाद युवक का पैर कटकर ग्रिल में फंसा, हालत नाजुक
Sun, 14 Jun 2026 09:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गयाजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गयाजी
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 09:26 AM IST
सार
Gayaji: गयाजी के हनुमान मंदिर बाईपास रोड पर एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार हर्ष कुमार को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि युवक का एक पैर शरीर से अलग होकर डिवाइडर की ग्रिल में फंस गया। गंभीर रूप से घायल युवक का अस्पताल में इलाज चल रहा है, जबकि पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी वाहन और चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
डिवाइडर में फंसा युवक का पैर- विष्णुपद थाना की फाइल फोटो
विस्तार
गयाजी शहर के विष्णुपद थाना क्षेत्र स्थित हनुमान मंदिर बाईपास रोड पर शनिवार को हुए एक भीषण सड़क हादसे ने लोगों को झकझोर कर रख दिया। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा इतना भयावह था कि उसका एक पैर शरीर से अलग होकर डिवाइडर की ग्रिल में जा फंस गया। घायल युवक की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से मचा हड़कंप
गयाजी शहर के हनुमान मंदिर बाईपास रोड पर शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने एक बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार सड़क पर दूर जा गिरा और उसका एक पैर शरीर से कटकर अलग हो गया। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई।
विज्ञापन
घुघरी टांड निवासी हर्ष कुमार हुए घायल
घायल युवक की पहचान विष्णुपद थाना क्षेत्र के घुघरी टांड निवासी हर्ष कुमार के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हर्ष अपनी बाइक से किसी निजी कार्य से जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
दर्दनाक मंजर देख सहम गए लोग
हादसे का दृश्य इतना दर्दनाक था कि मौके पर मौजूद लोग कुछ देर के लिए स्तब्ध रह गए। युवक का कटा हुआ पैर सड़क के बीच बने डिवाइडर की लोहे की ग्रिल में फंस गया था। स्थानीय लोगों ने तत्काल मानवता का परिचय देते हुए घायल की मदद शुरू की। लोगों ने कटे हुए पैर को गमछे से ढंक दिया और पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी।
पुलिस ने तत्काल अस्पताल पहुंचाया
घटना की जानकारी मिलते ही विष्णुपद थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल युवक को तत्काल इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।
CCTV फुटेज के जरिए आरोपी वाहन की तलाश
विष्णुपद थाना अध्यक्ष परमानंद लाल कर्ण ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल भिजवाया गया। उन्होंने कहा कि हादसे को अंजाम देने वाले अज्ञात वाहन की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। जल्द ही वाहन और चालक की पहचान कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें: परीक्षार्थियों ने पाटलिपुत्र जंक्शन को तहसनहस किया; ट्रेन में देरी पर पथराव, कई पुलिसकर्मी घायल
सड़क सुरक्षा को लेकर उठे गंभीर सवाल
इस दर्दनाक दुर्घटना के बाद एक बार फिर बाईपास रोड पर तेज रफ्तार वाहनों की समस्या चर्चा में आ गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर अक्सर वाहन तेज गति से दौड़ते हैं, जिससे आए दिन दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। लोगों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने और यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराने की मांग की है।