फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Gaya: body of girl who went missing at night found hanging from tree, people suspected murder in love affair

Bihar News: गया में पेड़ से लटका मिला युवती का शव, देर रात हुई थी लापता, लोगों ने जताई यह आशंका

Wed, 29 May 2024 04:22 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 29 May 2024 04:22 PM IST
सार

Gaya News: मृतका की भाभी ने बताया कि मंगलवार की रात सभी लोग खाना खाकर घर के आंगन में सो रहे थे। अचानक 11 बजे रात को आंख खुली तो गीता अपनी चारपाई पर नहीं थी। रात से ही हम लोग खोजबीन करने लगे, लेकिन वह नहीं मिली।

विज्ञापन
Gaya: body of girl who went missing at night found hanging from tree, people suspected murder in love affair
घटनास्थल पर मौजूद परिजन और स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के गया में पुलिस ने घर से तीन किलोमीटर दूर सुनसान जगह पर पेड़ से लटकी हुई युवती का शव बरामद किया है। शव की शिनाख्त हो गई है। पेड़ से युवती शव लटके होने की खबर मिलने के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। वहीं, स्थानीय थाना पुलिस ने सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन


रात को 11 बजे लापता हुई थी युवती
जानकारी के मुताबिक, मृतका बीती रात करीब 11 बजे घर से बाहर निकली थी। कुछ ही देर बाद परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी। लेकिन रात भर खोजबीन के बाद भी परिजनों को युवती नहीं मिली। सुबह गांव के लोगों ने बताया गांव से तीन किलोमीटर दूर पटेल गांव के पास पेड़ से एक युवती का शव लटका हुआ है। ग्रामीणों की सूचना के बाद परिजन पटेल गांव पहुंचे तो देखा कि एक युवती पेड़ से लटकी हुई है। मृतका की पहचान इमामगंज थाना क्षेत्र के कसियाडीह गांव निवासी सरदारी भारती की बेटी गीता कुमारी (18) के तौर पर की गई है।
विज्ञापन

 
घटना को लेकर मृतका गीता कुमारी कि भाभी वैजयन्ती देवी ने बताया की मंगलवार की रात सभी लोग खाना खाकर घर के आंगन में सो रहे थे। अचानक 11 बजे रात को आंख खुली तो गीता अपनी चारपाई पर नहीं थी। रात से ही हम लोग खोजबीन करने लगे, लेकिन वह नहीं मिली। सुबह गांव के लोगों ने बताया कि गांव से तीन किलोमीटर दूर पटेल गांव के पास सुनसान जगह पर पेड़ से एक युवती का शव लटका हुआ है। इस जानकारी के बाद घर के सभी लोग वहां पहुंचे तो देखा पेड़ से लटकी हुई युवती गीता ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Gaya: body of girl who went missing at night found hanging from tree, people suspected murder in love affair
घटनास्थल पर मौजूद परिजन और स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला

प्रेम-प्रसंग में हत्या का आशंका
ग्रामीण और परिजन खुलकर कुछ भी बताने से परहेज कर रहे हैं। लेकिन सूत्रों की मानें तो युवती की हत्या प्रेम-प्रसंग के कारण हुई। कुछ लोगों का कहना है कि युवती का पहले गला घोंटा गया। उसके बाद रस्सी के सहारे युवती के शव को पेड़ से लटका दिया गया। हालांकि पुलिस जांच के बाद सही बात सामने आ पाएगी।
 
मामले की जांच में जुटी पुलिस
वहीं, ग्रामीणों ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद इमामगंज थाना पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर युवती के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। साथ ही पुलिस घटनास्थल पर छानबीन कर मामले की जांच में जुट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed