{"_id":"694e385583647f35130813df","slug":"gaya-bihar-double-murder-husband-wife-throat-slit-khalihaan-ward-member-keshari-devi-pradeep-yadav-2025-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : सोये पति-पत्नी की हत्या से सनसनी, बच्चों ने माता-पिता की खून सनी लाश देखी तो रह गए सन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : सोये पति-पत्नी की हत्या से सनसनी, बच्चों ने माता-पिता की खून सनी लाश देखी तो रह गए सन्न
Fri, 26 Dec 2025 12:57 PM IST
मगध ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया जी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया जी
Published by: मगध ब्यूरो
Updated Fri, 26 Dec 2025 12:57 PM IST
सार
गया जी जिले के शेरघाटी थाना क्षेत्र के चांपी गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गांव से दूर बधार में स्थित खलिहान की झोपड़ी में सो रहे पति-पत्नी की अपराधियों ने बेरहमी से गला काटकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के गया जी जिले से एक सनसनीखेज और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। शेरघाटी थाना क्षेत्र के चांपी गांव में अपराधियों ने खलिहान की झोपड़ी में सो रहे पति-पत्नी की बेरहमी से गला काटकर हत्या कर दी। इस दोहरे हत्याकांड से पूरे इलाके में दहशत और सनसनी फैल गई है। मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की सुबह गांव से दूर बधार में स्थित खलिहान की झोपड़ी में पति-पत्नी सो रहे थे। इसी दौरान अपराधियों ने धारदार हथियार से दोनों का गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी। मृतकों की पहचान पंचायत के वार्ड नंबर-1 की वार्ड सदस्य केशरी देवी और उनके पति प्रदीप यादव के रूप में हुई है।
सुबह जब बच्चों ने झोपड़ी में जाकर देखा तो उनके पांव तले जमीन खिसक गई। मां-बाप दोनों खून से लथपथ, गला कटा हुआ और निश्चेष्ट अवस्था में पड़े थे। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण दौड़ पड़े और कुछ ही देर में सैकड़ों लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। देखते ही देखते हत्या की खबर पूरे गांव में आग की तरह फैल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सुबह जब बच्चों ने झोपड़ी में जाकर देखा तो उनके पांव तले जमीन खिसक गई। मां-बाप दोनों खून से लथपथ, गला कटा हुआ और निश्चेष्ट अवस्था में पड़े थे। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण दौड़ पड़े और कुछ ही देर में सैकड़ों लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। देखते ही देखते हत्या की खबर पूरे गांव में आग की तरह फैल गई।
विज्ञापन
पढे़ं: कार से ओवरटेक कर ट्रक लूट की साजिश, खलासी की सूझबूझ से बची बड़ी वारदात
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही शेरघाटी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल को सील कर छानबीन शुरू कर दी है। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हो रहा है कि हत्या बेहद योजनाबद्ध और क्रूर तरीके से की गई है। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी है। दोहरे हत्याकांड के बाद गांव और आसपास के इलाकों में भय का माहौल बना हुआ है।