फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Gaya: Ban on entering Vishnupad temple without mask, posters put up from main gate to entire complex

Bihar: विष्णुपद मंदिर में बिना मास्क के प्रवेश करने पर रोक, मुख्य द्वार से लेकर पूरे परिसर में लगाए गए पोस्टर

Wed, 03 Jan 2024 03:43 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 03 Jan 2024 03:43 PM IST
सार

Gaya Hindi News: श्री विष्णुपद प्रबंधकारणी समिति के अध्यक्ष शंभू लाल बिट्ठल और सचिव गजाधर लाल पाठक ने बताया कि दिसंबर के अंतिम दिनों में कई लोगों के कोरोना संक्रमित मिलने की खबर आई है। इसके बाद बिना मास्क प्रवेश पर रोक लगाई गई है।

विज्ञापन
Gaya: Ban on entering Vishnupad temple without mask, posters put up from main gate to entire complex
विष्णपद मंदिर परिसर में लगाए गए नो मास्क नो एंट्री के पोस्टर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के गया जिले में पिछले दिनों लगातार कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। हालांकि कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या लगातार बढ़ने के बाद सार्वजनिक स्थलों पर भी सतर्कता बरती जा रही है। इसी सिलसिले में मिनी पितृपक्ष मेले में पिंडदानियों की भीड़ को देखते हुए विष्णुपद मंदिर में बिना मास्क के प्रवेश पर रोक लगा दिया गया है। श्री विष्णुपद प्रबंधकारणी समिति ने मामले की गंभीरता को देखते हुए बिना मास्क के प्रवेश पर रोक लगाने का आदेश जारी करते हुए पोस्टर लगवाए हैं। विष्णुपद प्रवेश और निकास द्वार से लेकर मंदिर परिसर में कई महत्वपूर्ण स्थान पर पोस्टर चिपकाए गए हैं।

विज्ञापन


पोस्टर पर लिखा है कि श्रद्धालुओं और गयापाल बंधु मास्क लगाकर ही प्रवेश करें। बिना मास्क लगाकर प्रवेश निषेध, नो मास्क नो एंट्री। पोस्टर के साथ ही सैनिटाइजर मशीन से फॉगिंग कराने की व्यवस्था है। भीड़ बढ़ने के कारण प्रवेश द्वार पर मशीन लगाई जाएगी। साफ-सफाई में विशेष ध्यान दिया जाएगा।
विज्ञापन




श्री विष्णुपद प्रबंधकारणी समिति के अध्यक्ष शंभू लाल बिट्ठल और सचिव गजाधर लाल पाठक ने बताया कि दिसंबर के अंतिम दिनों में कई लोगों के कोरोना संक्रमित मिलने की खबर आई है। इसके बाद बिना मास्क प्रवेश पर रोक लगाई गई है। तीर्थयात्री, स्थानीय श्रद्धालुओं के साथ-साथ गयापाल पंडों को भी बिना मास्क प्रवेश पर रोक लगाने संबंधित पोस्टर चिपकाए गए हैं। अध्यक्ष ने बताया कि मिनी पितृपक्ष मेल को लेकर पिंडदानियों की भीड़ बढ़ी हुई है। इसी वजह से सावधानी बरती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकारी, गैर-सरकारी संस्थाओं में मास्क लगाने के निर्देश
बीते दिनों गया जिले के विभिन्न जगह लगभग नौ लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। उसके बाद स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से अलर्ट हो गई है। गया के सिविल सर्जन ने आदेश जारी किया है कि सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों के कर्मी मास्क लगाएं। साथ ही जिले के कई स्थानों पर कोरोना जांच की व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed