फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Gaya: Amas police station in-charge Indrajit Kumar suspended for using abusive language, VIP leader Anil Kumar

Bihar News: अभद्र भाषा का प्रयोग करने वाले आमस थाना प्रभारी निलंबित, VIP नेता को धमकाने का ऑडियो हुआ था वायरल

Mon, 23 Sep 2024 04:59 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 23 Sep 2024 04:59 PM IST
सार

Gaya News: गया में वीआईपी नेता मुकेश सहनी के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग करने वाले आमस थाना प्रभारी को एएसपी ने निलंबित कर दिया है। दरअसल, वायरल ऑडियो के तहत उन पर लगाए गए आरोप सही पाए गए थे।

विज्ञापन
Gaya: Amas police station in-charge Indrajit Kumar suspended for using abusive language, VIP leader Anil Kumar
आरोपी आमस थाना के प्रभारी इंद्रजीत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गया जिले में वीआईपी पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष अनिल कुमार को गाली-गलौज और धमकी देने के आरोप में आमस थाना प्रभारी इंद्रजीत कुमार को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई सीनियर एसपी आशीष भारती द्वारा की गई है। दरअसल, थाना प्रभारी का वीआईपी नेता से अभद्र भाषा में बात करने का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, घटना 14 सितंबर की है, जब शेरघाटी कोर्ट परिसर से विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रखंड अध्यक्ष अनिल कुमार की बाइक चोरी हो गई थी। अनिल कुमार बाइक की शिकायत दर्ज कराने आमस थाना पहुंचे और जब उन्होंने थाना प्रभारी को गुड मॉर्निंग कहा, तो थाना प्रभारी इंद्रजीत कुमार भड़क उठे। उन्होंने न सिर्फ अनिल कुमार को गाली दी, बल्कि वीआईपी के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के लिए भी अभद्र भाषा का प्रयोग किया।
विज्ञापन



 
जानकारी के मुताबिक, पीड़ित नेता अनिल कुमार बाइक की जानकारी लेने आमस थाना पहुंचे थे। इस दौरान वीआईपी नेता को देख थाना प्रभारी ने अपनी वर्दी का रौब दिखाया। अनिल कुमार ने जब घटनास्थल का सीसीटीवी फुटेज देखने और फुटेज मांगने की बात कही तो थानाध्यक्ष ने कहा कि तुम जांच की प्रक्रिया बताओगे। तुम कौन होते हो सीसीटीवी फुटेज मांगने वाले? तुम मेरे डीएसपी हो या एसपी। पैरवी करवाते हो कि मंत्री के पीए बोल रहे हैं। यहां क्या लगता है कि चौकीदार बैठा है। मुकेश सहनी तो अब मंत्री भी नहीं, पूर्व मंत्री है। मेरा क्या उखाड़ लेगा। इतने से मन नहीं भरा तो थाना प्रभारी जमकर भद्दी-भद्दी गालियां देने लगा। उन्होंने कहा कि यहां भी सीएम के रिश्तेदार हैं, मालूम है न? मुकेश सहनी पर तुम उछल रहे हो?
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, ऑडियो वायरल होने के बाद सीनियर एसपी आशीष भारती ने ऑडियो क्लिप की जांच का आदेश दिया। वायरल ऑडियो की जांच के बाद आमस थाना प्रभारी इंद्रजीत कुमार दोषी पाए गए। जांच रिपोर्ट आने के बाद सीनियर एसपी आशीष भारती ने आमस थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed