फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   gaya 9th student vivek committed suicide during video call with his girlfriend

गया: वीडियो कॉल पर नौवीं के छात्र ने लगाई फांसी, प्रेमिका से कर रहा था बात

Sat, 16 Jan 2021 02:49 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: कुमार संभव Updated Sat, 16 Jan 2021 02:49 PM IST
विज्ञापन
gaya 9th student vivek committed suicide during video call with his girlfriend
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

बिहार के गया में रामपुर थाना क्षेत्र की एपी कॉलोनी स्थित मुस्तफाबाद में नौवीं के छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि उस वक्त वह अपनी प्रेमिका से बात कर रहा था। लड़की ने घटना की जानकारी छात्र के भाई को दी, जिसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

यह है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, नौवीं का छात्र विवेक राज मुस्तफाबाद में किराए के मकान में रहकर नौवीं की पढ़ाई कर रहा था। वह सेकंडरी डीपीएस का छात्र था। बताया जा रहा है कि उसका ईशा नाम की एक लड़की के साथ अफेयर चल रहा था, जिससे वह वीडियो कॉल पर बात भी करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार रात हुई घटना

बताया जा रहा है कि 15 जनवरी की रात विवेक राज वीडियो कॉल पर ईशा से बात कर रहा था। अचानक उसने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। यह देखकर प्रेमिका घबरा गई और उसने विवेक राज के छोटे भाई को फोन करके मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन

फंदे पर झूलता मिला छात्र

विवेक के पिता विकास प्रसाद साह ने बताया कि ईशा नाम की लड़की का फोन आने के बाद उन्होंने मकान मालिक और अपने बेटे के दोस्तों से संपर्क किया। इसके बाद सभी लोग विवेक के कमरे पर पहुंचे और दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे। वहां विवेक बिस्तर पर बाल्टी रखकर फंदे पर झूलता मिला। बता दें कि विवेक औरंगाबाद जिले के बलिया थाना क्षेत्र के बन्देया गांव का रहने वाला था।

पिता ने प्रेमिका पर लगाया आरोप

विकास प्रसाद साह का आरोप है कि ईशा ने ही मेरे बेटे को आत्महत्या के लिए उकसाया होगा। उनका कहना है कि विवेक तो अपने छोटे भाई के साथ गया में पढ़ाई करता था। छोटा भाई मकर संक्रांति के चलते अपनी बहन के घर गया था। विवेक के दोस्तों से पता चला है कि ईशा भी उसी स्कूल में 8वीं की छात्रा है। विकास ने रामपुर थाने में ईशा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

पुलिस ने शुरू की जांच

मामले की जानकारी मिलने के बाद गया पुलिस जांच में जुट गई है। वहीं, पोस्टमॉर्टम के बाद विवेक का शव उसके परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस अब उस लड़की की तलाश में जुट गई है, जिससे विवेक वीडियो कॉल पर बात कर रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed