फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   FIR against 53 people for beating a woman hostage in Gaya; Rinki Devi jailed in Aruna Devi's death case

Bihar Crime: महिला को बंधक बनाकर पीटने के आरोप में 53 लोगों पर FIR; अरुणा देवी की मौत मामले में आवेदक को जेल

Fri, 22 Dec 2023 03:42 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 22 Dec 2023 03:42 PM IST
सार

Case Of Beating Woman Hostage: गया में अरुणा देवी की मौत के मामले की आरोपी महिला को बंधक बनाकर पीटने के मामले में 50 से ज्यादा लोगों पर केस दर्ज कराया गया है। इनमें मृतका के पति और बेटे के नाम भी शामिल हैं। वहीं, आरोपी महिला को जेल भेज दिया गया है। जानें पूरा मामला...।

विज्ञापन
FIR against 53 people for beating a woman hostage in Gaya; Rinki Devi jailed in Aruna Devi's death case
महिला को बंधक बना पीटने के मामले में 53 लोगों पर केस दर्ज - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिहार के गया शहर के विष्णुपद थाना क्षेत्र के माड़नपुर ब्रह्म यानी पहाड़ के पास रहने वाली अरुणा देवी की मौत मामले में थाने में दो प्राथमिकी की दर्ज की गई हैं। एक प्राथमिकी मृतका अरुणा देवी के पति योगेंद्र शर्मा के बयान पर रिंकी देवी, रोहित कुमार और मनोज कुमार के खिलाफ दर्ज की गई है। उक्त मामले में गिरफ्तार रिंकी देवी को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वहीं, अन्य दो लोगों की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन


इसके अलावा दूसरी प्राथमिकी आरोपी रिंकी देवी ने दर्ज कराई है। उसमें अरुणा देवी की मौत के मामले में उसे बंधक बनाकर पीटने का आरोप लगाया है। इस मामले में अरुणा देवी के पति योगेंद्र शर्मा, उसके बेटे रोहित कुमार, गौरव सिंहा, सुरेंद्र, जीतू, अजय, मटर, अनिल और राजेश सहित 13 लोगों को नामजद किया गया है। वहीं, 50 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

 

FIR against 53 people for beating a woman hostage in Gaya; Rinki Devi jailed in Aruna Devi's death case
शव के साथ बैठी महिला रिंकी देवी को भेजा गया जेल - फोटो : अमर उजाला

जानकारी के मुताबिक, अरुणा देवी की बुधवार की अहले सुबह मगध मेडिकल अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। महिला की मौत के बाद उसके पति योगेंद्र शर्मा ने फर्द बयान दिया कि घटना से दो दिन पूर्व रिंकी देवी उसकी पत्नी अरुणा देवी को बुलाकर घर ले गई थी। जहां रोहित कुमार और एसकेएस बैंक के स्टाफ मनोज कुमार के साथ मिलकर मारपीट की गई थी। रिंकी देवी ने उसकी पत्नी को कुछ पिला दिया था, जिसमें तबीयत खराब हो गई और उसकी पत्नी की मौत हो गई।

इस मामले में रिंकी देवी से लोगों ने बंधक बनाकर मारपीट की थी। साथ ही पुलिस के सामने ही भीड़ ने आरोपी महिला के मुंह पर कालिख पोत दी थी। उक्त मामले में माड़नपुर इलाके के लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed