{"_id":"67973cd4c435f1b25a0cc068","slug":"crime-in-bihar-fearless-criminals-shot-cattle-trader-in-nawada-and-looted-rs-19-lakh-2025-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Crime in Bihar: बेखौफ बदमाशों ने पशु व्यवसायी को मारी गोली, 19 लाख रुपये लूट ले गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Crime in Bihar: बेखौफ बदमाशों ने पशु व्यवसायी को मारी गोली, 19 लाख रुपये लूट ले गए
Mon, 27 Jan 2025 01:29 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 27 Jan 2025 01:29 PM IST
सार
बिहार के नवादा जिले में लूट का मामला सामने आया है। बेखौफ बदमाशों ने एक पशु व्यवसायी को गोली मार दी और 19 लाख रुपये लूट ले गए।
विज्ञापन
घटना स्थल पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के नवादा में अपराधियों ने एक बड़ी लूट की घटना को अंजाम दिया है। जहां बेलगाम अपराधियों ने एक व्यवसायी से 19 लाख रुपये लूट लिया है। लूट के दौरान अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। इस घटना में एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया है, जिसे बेहतर इलाज के लिए पावापुरी मेडिकल अस्पताल रेफर किया गया है। जख्मी युवक की पहचान खगडिया जिला के मानसी निवासी पशु सरवर मास्टर के रूप में की गई है। यह घटना शाहपुर के पास घटी है,घटना की सूचना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मिली जानकारी अनुसार नवादा जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के पास अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए लगभग 19 लाख रुपये की लूट की घटना को अंजाम दिया। यह घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई। जहां अपराधियों ने गोलियों की बौछार करते हुए इस लूट की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और अपराधियों की तलाश में जुट गई है। पुलिस के मुताबिक, घटना स्थल से एक जिंदा कारतूस और 8 खोखे बरामद किए गए हैं। गोली लगने से घायल हुए व्यक्ति को पावापुरी के मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है और उनकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है। पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर अपराधियों की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
घटना स्थल से 8 खोखे बरामद
गोली लगने से जख्मी व्यक्ति की पहचान सरवर मास्टर के रूप में हुई है। पकरीबरावां एसडीपीओ महेश चौधरी ने कहा कि फिलहाल लूट की सही राशि की जानकारी नहीं मिल पाई है। घटनास्थल से मिले 8 खोखों और एक जिंदा कारतूस से पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं, जिनकी मदद से वे अपराधियों की पहचान करने में जुटे हुए हैं। घटना के बाद इलाके में भय का माहौल बन गया है। वरीय अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर पूरे मामले की विस्तार से जानकारी जुटा रहे हैं।
विज्ञापन
पशु व्यवसायी को लगी गोली
सूत्रों के मुताबिक, अपराधी जैसे ही मौके पर पहुंचे, उन्होंने बिना किसी भय के ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी और लगभग 19 लाख रुपये की लूट की। गोली की आवाज सुनते ही आसपास के लोग डर से मौके से फरार हो गए । एक पशु व्यवसायी को गोली मारी गई, लेकिन अपराधी वहां से फरार हो गए। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।