{"_id":"66bca41d6b1228e7d006048c","slug":"crime-a-person-was-beaten-to-death-in-jehanabad-sensation-spread-in-entire-district-2024-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Crime: जहानाबाद में एक युवक की पीट-पीट कर हत्या, आरोपी लाठी-डंडे बरसाते रहे और लोग तमाशबीन बने रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Crime: जहानाबाद में एक युवक की पीट-पीट कर हत्या, आरोपी लाठी-डंडे बरसाते रहे और लोग तमाशबीन बने रहे
Wed, 14 Aug 2024 06:03 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Wed, 14 Aug 2024 06:03 PM IST
सार
Jehanabad News: मृतक परिजनों ने बताया कि गांव के आपसी विवाद को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसी में दूसरे पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडे से पीट-पीट कर युवक को मार डाला। परिजनों ने बताया कि जब युवक को पीटा जा रहा था तो आसपास के लोग तमाशबीन बने रहे, किसी ने भी बचाव नहीं किया।
विज्ञापन
मामूली विवाद में युवक की पीट-पीट कर हत्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जहानाबाद जिले के कल्पा थानाक्षेत्र के धरमपुर गांव में आपसी विवाद को लेकर एक युवक की लाठी-डंडे से पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान कारू मांझी के बेटे रुदल मांझी (20) के तौर पर हुई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
घटना को लेकर परिजन इलायची देवी और मालती देवी ने बताया कि गांव के आपसी विवाद को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसी में दूसरे पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडे से पीट-पीट कर मार डाला। परिजनों ने बताया कि जब रुदल को पीटा जा रहा था तो आसपास के लोग तमाशबीन बनकर खड़े रहे। लेकिन किसी ने उस वक्त बीच-बचाव नहीं किया। घटना के बाद जब परिजनों को पता चला तो आनन-फानन उसे सदर अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
इधर, घटना की सूचना पाकर दलबल के साथ कल्पा थानाध्यक्ष राजकुमार राय मौके पर पहुंचे। फिर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। उसके बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक रुदल मांझी की दिमागी हालत ठीक नहीं थी। रुदल ने गांव के बीरबल मांझी नामक व्यक्ति को गाली दे दी, जिससे नाराज होकर बीरबल ने उसकी पिटाई कर दी। फिर उसका गला दबा दिया, जिससे रुदल की मौत हो गई। फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है।
विज्ञापन