बिहार के गया स्थित बोधगया में 23 मई को 2568वीं बुद्ध जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। कार्यक्रम के आयोजन से पहले सारी तैयारी हो चुकी है। 23 मई से बुद्ध जयंती मनाई जाएगी। इसको लेकर महाबोधि मंदिर को आकर्षक लाइटों से सजाया गया है। बोधगया मंदिर प्रबंधकारिणी समिति द्वारा थाईलैंड से बल्ब और एलईडी लाइट मंगवाकर लगाए गए हैं। गौतम बुद्ध के जन्म, ज्ञान और मृत्यु (महापरिनिर्वाण) को एक साथ बुद्ध जयंती के रूप में मनाया जाता है। बुद्ध जयंती बौद्ध धर्मावलंबियों के लिए महत्वपूर्ण त्योहार माना जाता है। महाबोधि मंदिर के आस–पास के क्षेत्र को पंचशील ध्वज और फूलों से सजाया गया है।
Buddha Purnima: बोधगया में 23 मई को मनाई जाएगी 2568वीं बुद्ध जयंती, देखें महाबोधि मंदिर की मोहक तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बोधगया
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Wed, 22 May 2024 02:30 PM IST
सार
Buddha Purnima: बोधगया में 23 मई को मनाई जाएगी 2568वीं बुद्ध जयंती, देखें महाबोधि मंदिर की मोहक तस्वीरें
Bodh Gaya: 2568th Buddha Jayanti will be celebrated on 23 May, see fascinating pictures of Mahabodhi Temple
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन