फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Bihar: woman did not get the money after selling the house, she consumed poison and died during treatment

Bihar News: मकान बेचने के बाद पैसा नहीं मिला तो महिला ने खाया जहर, इलाज के दौरान हुई मौत

Mon, 01 Sep 2025 08:42 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया जी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया जी Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 01 Sep 2025 08:42 PM IST
सार

Bihar: परिजनों के अनुसार, आर्थिक तंगी के कारण श्याम नंदन ने अपना मकान 1 करोड़ 11 लाख रुपये में वैभव चंद सिंह नामक व्यक्ति को रूपेश सिंह के माध्यम से बेचा था। खरीददार ने एडवांस के तौर पर 55 लाख रुपये दिए और मकान की रजिस्ट्री भी करा ली, लेकिन बाकी रकम समय पर नहीं दी।

विज्ञापन
Bihar: woman did not get the money after selling the house, she consumed poison and died during treatment
रोते-बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गया जी शहर से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। मकान बेचने के बाद पूरी रकम न मिलने और लगातार दबाव झेलने से परेशान होकर एक महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतका की पहचान विष्णुपद थाना क्षेत्र के नवागढ़ी मोहल्ला निवासी श्याम नंदन प्रसाद की पत्नी निशा नंदन के रूप में हुई है।

विज्ञापन

कैसे हुई घटना
परिजनों के अनुसार, आर्थिक तंगी के कारण श्याम नंदन ने अपना मकान 1 करोड़ 11 लाख रुपये में वैभव चंद सिंह नामक व्यक्ति को रूपेश सिंह के माध्यम से बेचा था। खरीददार ने एडवांस के तौर पर 55 लाख रुपये दिए और मकान की रजिस्ट्री भी करा ली, लेकिन बाकी रकम समय पर नहीं दी। बीते दिन आरोप है कि खरीदार अपने कुछ साथियों के साथ घर पहुंचा और जबरन मकान खाली करने का दबाव बनाने लगा। इसी तनाव में निशा नंदन ने जहरीला पदार्थ खा लिया।

विज्ञापन


पढ़ें:  त्योहारी सीजन के लिए बसों का किराया तय, मिलेगी विशेष छूट; पटना–दिल्ली AC स्लीपर बस का किराया सिर्फ इतना

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने उन्हें पहले जयप्रकाश नारायण अस्पताल और फिर बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed