फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Bihar: Tractor owner died under suspicious circumstances in Gaya, dead body found in field 5 KM away from home

Bihar Crime: गया में ट्रैक्टर मालिक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, घर से पांच किलोमीटर दूर खेत मिला शव

Sun, 28 Apr 2024 08:10 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 28 Apr 2024 08:10 PM IST
सार

Gaya Crime: परैया थाना पुलिस का कहना है कि प्रेम यादव की एक्सीडेंट में मौत होने की खबर मिली थी। लेकिन मृतक के परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Bihar: Tractor owner died under suspicious circumstances in Gaya, dead body found in field 5 KM away from home
मृतक प्रेम यादव (फाइल फोटो) तथा रोते-बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के गया में एक टैक्टर मालिक की संदिग्ध अवस्था में मौत होने का मामला सामने आया है। मृतक का शव उसके घर से पांच किलोमीटर दूर एक खेत से बरामद किया गया है। मृतक के परिजनों का परिजनों का कहना है कि बदमाशों के द्वारा हत्या की गई है। वहीं, पुलिस का कहना है कि युवक की सड़क हादसे में मौत की सूचना मिली है। लेकिन परिजनों द्वारा हत्या की आशंका जताई जा रही है। इन बिंदुओं पर भी जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामला स्पष्ट हो जाएगा। बताया जा रहा है कि युवक का शव जिले के परैया थाना क्षेत्र के नउआ बिगहा के खेत से मिला था। मृतक की पहचान परैया थाना क्षेत्र के कोसडीहरा गांव निवासी प्रेम यादव (35) के रूप में की गई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, जिले के परैया थाना क्षेत्र के कोसडीहरा गांव निवासी 35 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक का शव घर से पांच किलोमीटर दूर नउआ बिगहा गांव के पास खेत के किनारे पड़ा था। सूचना के बाद मौके पर परैया पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। जहां पोस्टमार्टम किया जा रहा है।
विज्ञापन


मृतक के परिजनों का आरोप है कि हत्या करने वाला एक युवक गांव का ही रहने वाला है और दूसरा बगल के गांव का रहने वाला है। वही दोनों युवक घर से प्रेम यादव को बुला कर ले गए थे। मृतक के भाई सुनील कुमार और संदीप कुमार का कहना है कि भाई प्रेम यादव घर पर सो रहा था। उसी समय बाइक पर दो युवक घर आए और बुलाकर ले गए। करीब दो घंटे बाद खबर मिली कि प्रेम यादव का शव सोरला और नउआ बिगहा के बीच खेत के किनारे पड़ा है। दोनों भाइयों का कहना है कि भाई की हत्या की गई है। परिजनों ने कहा कि भाई प्रेम यादव का सभी लोगों से अच्छा व्यवहार था। किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, परैया थाना पुलिस का कहना है कि प्रेम यादव की एक्सीडेंट में मौत होने की खबर मिली थी। घटनास्थल पर जब पुलिस पहुंची तो मृतक के परिजन शव को अपने घर लेकर चले गए थे। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। हत्या या फिर एक्सीडेंट में प्रेम की मौत हुई है, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed