फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Bihar: Teenager drowns during idol immersion on Teej in Rajauli, Nawada

Bihar: नवादा के रजौली में तीज पर मूर्ति विसर्जन के दौरान किशोर की डूबकर मौत, गांव में शोक की लहर

Wed, 27 Aug 2025 07:25 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 27 Aug 2025 07:25 PM IST
सार

Bihar: घटना देख बच्चे घबरा गए और गांव में सूचना दी। ग्रामीण जितेंद्र राजवंशी और अर्जुन राजवंशी ने साहस दिखाते हुए जलाशय से संतोष का शव बाहर निकाला। सूचना मिलते ही रजौली थानाध्यक्ष राजेश कुमार के निर्देश पर एएसआई सुरेंद्र राम और चौकीदार कृष्णनंदन प्रसाद मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन
Bihar: Teenager drowns during idol immersion on Teej in Rajauli, Nawada
रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तीज पर्व की खुशियां नवादा जिले के रजौली थाना क्षेत्र के लेंगुरा पंचायत में उस समय मातम में बदल गईं जब मूर्ति विसर्जन के दौरान एक किशोर की डूबकर मौत हो गई। मृतक की पहचान लेंगुरा गांव निवासी महेंद्र राजवंशी के 14 वर्षीय पुत्र संतोष कुमार के रूप में हुई है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, तीज के मौके पर संतोष के घर में परंपरागत रूप से महादेव-गौरा की प्रतिमा स्थापित की गई थी। बुधवार को पूजा-अर्चना के बाद संतोष अन्य बच्चों के साथ प्रतिमा विसर्जन के लिए बड़की आहर के सीढ़ी घाट गया था। विसर्जन के दौरान वह पानी में उतरा, तभी उसका पैर कीचड़ में फंस गया और वह गहरे पानी में डूब गया।

विज्ञापन


पढे़ं: जेल में फिर टूटी सुरक्षा! जहानाबाद बाल सुधार गृह से कैदी फरार, प्रशासन में हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना देख बच्चे घबरा गए और गांव में सूचना दी। ग्रामीण जितेंद्र राजवंशी और अर्जुन राजवंशी ने साहस दिखाते हुए जलाशय से संतोष का शव बाहर निकाला। सूचना मिलते ही रजौली थानाध्यक्ष राजेश कुमार के निर्देश पर एएसआई सुरेंद्र राम और चौकीदार कृष्णनंदन प्रसाद मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने के बाद परिजनों को सौंप दिया।

घटना से पूरे गांव में मातमी सन्नाटा है। संतोष पढ़ाई में होनहार और परिवार का इकलौता पुत्र था। उसकी असमय मौत से परिजन और ग्रामीण सदमे में हैं। अंचलाधिकारी मो. गुफरान मजहरी ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और प्राथमिकी दर्ज होने के बाद आपदा राहत मद से मृतक के परिजनों को चार लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। प्रशासन ने परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed