फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Bihar Stones pelted at RPF jawans in an attempt to raid railway signal and loot FIR registered

Bihar News: रेलवे सिग्नल को रेड कर लूट की फिराक में RPF जवानों पर पत्थरबाजी, 10 से अधिक लोगों पर FIR दर्ज

Fri, 08 Mar 2024 12:25 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 08 Mar 2024 12:25 PM IST
सार

सिग्नल को रेड कर मालगाड़ी से अनाज और अन्य सामान उड़ाने वाले गिरोह के सदस्यों ने अपहरण का अफवाह फैलाकर आरपीएफ जवानों पर पत्थरबाजी करवाया था। अभिरक्षा से एक आरोपी को छुड़ा भी लिया था, घटना में सुरक्षा प्रहरी घायल हो गया था। वहीं, एक दर्जन आरोपियों पर थाने में एफआईआर दर्ज हुई है।
 

विज्ञापन
Bihar Stones pelted at RPF jawans in an attempt to raid railway signal and loot FIR registered
शहीद ईश्वर चौधरी हाल्ट परिसर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गया-कोडरमा रेल खंड के शहीद ईश्वर चौधरी हाल्ट से होकर गुजरने वाली मालगाड़ी ट्रेनों से अनाज व अन्य सामान चोरी करने वाले गिरोह के सदस्यों ने अपहरण होने की अफवाह फैलाकर लोगों से आरपीएफ जवानों पर पत्थरबाजी करवा और आरपीएफ जवानों के अभिरक्षा से एक आरोपी को छुड़ा कर भाग गया। लेकिन इस वारदात में एक माल गोदाम के सुरक्षा में लगा व्यक्ति जख्मी हो गए।

विज्ञापन


मामले में शहर के मुफस्सिल थाना में एक दर्जन अज्ञात लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है। यह पूरा मामला बुधवार देर शाम का है। गुरुवार को थाने में एफआईआर दर्ज होने के बाद मामला प्रकाश में आया है। हालांकि, आरपीएफ जवानों के अभिरक्षा से भागने वाले आरोपी की पहचान बुनियादगंज थाना क्षेत्र के रहने वाला अजीत कुमार के रूप में की गई।
विज्ञापन


मिली जानकरी के मुताबिक, बुधवार देर शाम आधा दर्जन अपराधी ट्रेनों में अपराधिक की घटना को अंजाम देने के लिए शहीद ईश्वर चौधरी हाल्ट के समीप स्थित रेलवे लाइन के पास सिग्नल काटने की तैयारी में जुटे थे। अपराधियों की गतिविधियों की सूचना आरपीएफ अधिकारियों को मिला। सूचना पाते ही मौके पर चार की संख्या में आरपीएफ के पदाधिकारी व जवान पहुंचे। हालांकि, आरपीएफ जवानों ने छापेमारी कर एक आरोपी को पकड़ लिया और मानपुर रेलवे स्टेशन स्थित पोस्ट पर ले जाने लगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों का माने तो छापेमारी के दौरान भागे अन्य गिरोह के सदस्यों ने पब्लिक के बीच युवक का अपहरण का अफवाह फैला दिया। अपहरण सुन लोगों ने आरपीएफ अधिकारियों और जवानों पर रोड़ेबाजी कर हमला कर दिया। उक्त वारदात में मालगोदाम के सुरक्षा में लगे प्रहरी अजय कुमार जख्मी हो गया। उस दौरान लोगों के आक्रोश देख आरपीएफ अधिकारी और जवान एक कमरे में छुप गए। ऐसी वारदात की सूचना के बाद स्थानीय पुलिस दलबल के साथ पहुंची और आरपीएफ जवानों को सुरक्षित वहां से निकाला।


मालूम हो कि शहीद ईश्वर चौधरी हाल्ट के आउटर सिग्नल पर गया-धनबाद रेल खंड से गुजरने वाली मालगाड़ी के सिग्नल को लाल कर अपराधियों द्वारा बड़े पैमाने पर अनाज और अन्य सामान की चोरी करते है। इस बात की सूचना आरपीएफ पोस्ट को पहले से थी। इसी कारण आरपीएफ के जवान अपराधियों को पकड़ने के लिए नजर बनाए हुए थे। इस संबंध में आरपीएफ अधिकारियों द्वारा मुफ्फसिल थाना में तीन नामजद और एक दर्जन अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। वहीं, अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed