फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Bihar: Ruckus over Home Minister Amit Shah's statement on Baba Saheb Ambedkar, RJD's Pratishodh march

Bihar: गृहमंत्री के आबेंडकर पर दिए बयान पर हंगामा, राजद ने कहा- शाह ने 90% लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई

Wed, 18 Dec 2024 09:40 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 18 Dec 2024 09:40 PM IST
सार

Amit Shah Statement On Ambedkar: राजद ने चेतावनी दी कि अगर गृह मंत्री अमित शाह अपने बयान के लिए माफी नहीं मांगते, तो राजद एक बड़ा आंदोलन करेगी। उन्होंने कहा कि यह पुतला दहन सिर्फ एक संदेश है कि बाबा साहेब आंबेडकर गरीबों और दलितों के मसीहा हैं।

विज्ञापन
Bihar: Ruckus over Home Minister Amit Shah's statement on Baba Saheb Ambedkar, RJD's Pratishodh march
राजद ने निकाला प्रतिशोध मार्च - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गृहमंत्री अमित शाह की ओर से लोकसभा में बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर पर दिए गए बयान को लेकर राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है। इस बयान के खिलाफ जहानाबाद में राजद कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए प्रतिशोध मार्च निकाला और अरवल में अमित शाह का पुतला फूंका।

विज्ञापन

 
राजद विधायक ने की कड़ी निंदा
विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे स्थानीय विधायक सुदय यादव ने गृह मंत्री के बयान को ‘अत्यंत निंदनीय’ करार दिया। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब आंबेडकर ने भारत के संविधान का निर्माण कर देश को विकास के रास्ते पर आगे बढ़ाया। गरीब, पिछड़े और दलित समाज को मुख्यधारा में लाने के लिए उनके प्रयासों को दुनिया सलाम करती है। ऐसे महान व्यक्ति के खिलाफ बयान देकर गृहमंत्री ने देश के 90% लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है।
विज्ञापन

 
आंदोलन की चेतावनी
सुदय यादव ने चेतावनी दी कि अगर गृह मंत्री अमित शाह अपने बयान के लिए माफी नहीं मांगते, तो राजद एक बड़ा आंदोलन करेगी। उन्होंने कहा कि यह पुतला दहन सिर्फ एक संदेश है कि बाबा साहेब आंबेडकर गरीबों और दलितों के मसीहा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
बयान पर क्या है विवाद?
हालांकि, अमित शाह ने लोकसभा में कहा था कि अभी एक फैशन हो गया है- आंबेडकर, आंबेडकर, आंबेडकर...। इतना नाम अगर भगवान का लेते तो सात जन्मों तक स्वर्ग मिल जाता। इस बयान को लेकर राजद ने आरोप लगाया है कि इस बयान से बाबा साहेब के योगदान और उनके आदर्शों पर सवाल उठाए गए हैं।
 
बाबा साहेब के योगदान का जिक्र
विधायक सुदय यादव ने बाबा साहेब के योगदान को रेखांकित करते हुए कहा कि उन्होंने संविधान निर्माण के जरिए गरीब, दलित और पिछड़े वर्गों को समानता और न्याय का अधिकार दिलाया। समाज के दबे-कुचले वर्ग को आरक्षण देकर मुख्यधारा में लाने का काम किया। अंबेडकर ने भारत को एक ऐसा मार्गदर्शन दिया, जिससे देश आज भी विकास कर रहा है।

 
राजद का स्पष्ट संदेश
राजद कार्यकर्ताओं ने अपने प्रदर्शन के जरिए यह संदेश दिया कि बाबा साहेब आंबेडकर के खिलाफ किसी भी तरह की टिप्पणी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान नारेबाजी करते हुए उन्होंने कहा कि जो आंबेडकर का अपमान करेगा, वो देशद्रोही कहलाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed