फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Bihar: Roads of Jehanabad city submerged due to few hours of rain; Two vehicles got stuck, passengers rescued

Bihar: जहानाबाद में कुछ घंटों की बारिश से शहर की सड़कें हुईं जलमग्न; दो गाड़ियां फंसीं, सवारियों को बचाया गया

Sun, 30 Jun 2024 06:25 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 30 Jun 2024 06:25 PM IST
सार

Jehanabad News: स्थानीय लोगों ने नगर परिषद को कोसते हुए बताया कि यहां कमोबेश साल भर पानी रहता है। लेकिन सुबह से हो रही बारिश के कारण पांच फीट से ज्यादा पानी भर गया, जिससे आने जाने में परेशानी हो रही है। पानी ज्यादा भर जाने से रेलवे अंडरपास में दो गाड़ियां फंस गईं, जिन्हें किसी तरह बाहर निकाला गया है।

विज्ञापन
Bihar: Roads of Jehanabad city submerged due to few hours of rain; Two vehicles got stuck, passengers rescued
बारिश के पानी में डूबती गाड़ी को बचाने का प्रयास करते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जहानाबाद में रविवार को हुई झमाझम बारिश ने मौसम को खुशगवार बना दिया है। घंटों हुई झमाझम बारिश से जहां किसानों के चेहरे खिल गए हैं। वही बारिश जनता के लिए बड़ी परेशानी का सबब बन गई है। बारिश में पूरा शहर पानी-पानी हो गया है। शहर की सभी सड़कें जलमग्न और कीचड़मय हो गई हैं। इस बारिश ने नगर परिषद के तमाम दावों की पोल खोल कर रख दी है। इतना ही नहीं बारिश से सदर अस्पताल से लेकर शहर के राजा बाजार रेलवे अंडरपास सहित अन्य इलाके झील में तब्दील हो गए हैं।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, शहर के राजा बाजार रेलवे अंडरपास में पांच फीट से ज्यादा पानी भर जाने से एक ट्रैक्टर और एक कार पानी में फंस गई। हालांकि स्थानीय लोगों ने बचाव कार्य कर किसी तरह कार सवार को पहले बाहर निकाला और बाद में फंसी कार को। पानी में फंसी कार से बचाए गए राहगीर उमाकांत सिंह ने जिला प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन को चाहिए था कि रेलवे अंडरपास में भरे पानी की निकासी करनी चाहिए थी। नहीं तो रोड ब्रेकर लगाना चाहिए था। लेकिन लापरवाह प्रशासन ने ऐसा कुछ नहीं किया। हम इस रास्ते से गुजर रहे थे तो हमें लगा कि थोड़ा बहुत पानी होगा और कार को पार कर रहे थे। लेकिन पांच से छह फुट पानी रहने के कारण कार पानी में फंस गई और उसमें पानी भर गया। स्थानीय लोगों द्वारा मदद कर हम लोगों को बाहर निकाला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, स्थानीय लोगों ने नगर परिषद को कोसते हुए बताया कि यहां कमोबेश साल भर पानी रहता है। लेकिन सुबह से हो रही बारिश के कारण पांच फीट से ज्यादा पानी भर गया, जिससे आने जाने में परेशानी हो रही है। पानी ज्यादा भर जाने से रेलवे अंडरपास में दो गाड़ियां फंस गईं, जिन्हें किसी तरह बाहर निकाला गया है।


इधर, जहानाबाद नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी कुणाल किशोर ने बताया कि आज सुबह हुई भारी बारिश के कारण रेलवे अंडरपास में जल जमाव की स्थिति हो गई थी। वहां से मोटरपंप के सहारे पानी निकाला जा रहा है और घंटे भर में सारा पानी निकाल लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed