फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Bihar Road Accident Pickup driver hits bike from behind in Aurangabad young man dies

Bihar Road Accident: बाइक में पिकअप चालक ने पीछे से मारी टक्कर, युवक की मौत, चौरमपुल के समीप हुआ हादसा

Thu, 28 Nov 2024 09:28 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 28 Nov 2024 09:28 PM IST
सार

पिकअप चालक ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। इस दौरान बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। बता दें कि यह हादसा दाउदनगर के चौरमपुल के समीप हुआ है।

विज्ञापन
Bihar Road Accident Pickup driver hits bike from behind in Aurangabad young man dies
घटना स्थल पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औरंगाबाद जिले में पिकअप वैन के धक्के से एक युवक की मौत हो गई। घटना दाउदनगर-बारुण पथ पर चौरम पुल के पास गुरुवार दोपहर बाद घटी है। मृतक की पहचान दाउदनगर थाने के बेलाढ़ी गांव निवासी लखनराम के पुत्र रवींद्र राम (38) के रूप में की गई है। हादसे के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल लाया है। मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

विज्ञापन


बताया जाता है कि रवींद्र राम सेंटरिंग और मकान बनाने का का काम करता था। उसका काम ओबरा थाना के तेजपुरा में चल रहा था। काम के सिलसिले में ही वह तेजपुरा गया था और दोपहर बाद बाइक से वह वापस अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान दाउदनगर-बारूण पथ पर चौरम पुल के पास लगे बैरियर के पास तेज रफ्तार पिकअप वैन ने उसकी बाइक में पीछे से जोरदार धक्का मार दिया, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। दुर्घटना के बाद पिकअप वैन चालक मौके से वाहन समेत फरार हो गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में घायल युवक को इलाज के लिए दाउदनगर अनुमंडल अस्पताल लाया, जहां चिकित्सकों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


हादसे की जानकारी मिलते ही दाउदनगर थानाध्यक्ष फहीम आजाद खान, सब इंस्पेक्टर आरती कुमारी, पुलिस पदाधिकारी उदयचंद्र चौधरी सदल बल साथ अनुमंडल अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली। इसके बाद पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमॉर्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेज दिया गया है। एफएसएल की टीम को मौके पर बुलाकर साक्ष्य संकलन किया गया है। मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। वहीं, हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। उनके घर में मातम पसरा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed