फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Bihar Politics: Tejashwi Yadav takes a dig at Minister Santosh Singh recent statement news in hindi

Bihar: 'अब तो वो भाजपा के साथी हैं, जाति जनगणना उन्हें क्या समझ में आएगी?...मंत्री संतोष सिंह पर बिफरे तेजस्वी

Mon, 19 May 2025 08:54 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 19 May 2025 08:54 PM IST
सार

Bihar Politics: तेजस्वी यादव ने  कहा कि अब तो वो (संतोष सिंह) भाजपा के साथी हैं। जाति जनगणना उन्हें क्या समझ में आएगी? हमने आरक्षण 65 प्रतिशत तक बढ़ाया, लेकिन उन्हें इसकी अहमियत नहीं समझ आती।

विज्ञापन
Bihar Politics: Tejashwi Yadav takes a dig at Minister Santosh Singh recent statement news in hindi
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

गुरुआ विधानसभा क्षेत्र के विधायक विनय कुमार के पिता स्वर्गीय उमेश कुमार वर्मा की प्रतिमा का अनावरण बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और राजद समर्थक उपस्थित रहे। प्रतिमा अनावरण के बाद आयोजित सभा को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि स्व. उमेश वर्मा समाजवादी विचारधारा के मजबूत स्तंभ थे और जनता के बीच उनकी गहरी पकड़ थी।

विज्ञापन

कार्यक्रम के बाद जब पत्रकारों ने तेजस्वी यादव से बिहार सरकार में मंत्री संतोष सिंह के हालिया बयान पर सवाल किया, तो उन्होंने पलटवार करते हुए कहा कि अब तो वो भाजपा के साथी हैं। जाति जनगणना उन्हें क्या समझ में आएगी? हमने आरक्षण 65 प्रतिशत तक बढ़ाया, लेकिन उन्हें इसकी अहमियत नहीं समझ आती। आईटी, टूरिज्म और स्पोर्ट्स पॉलिसी बनाई, लेकिन वो भी शायद उनकी समझ से बाहर हैं।

विज्ञापन


पढ़ें: अवैध हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, दो युवक गिरफ्तार, एक फरार; मोबाइल फोन बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन

तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि उनसे पूछिए कि क्या बिहार के युवाओं को 5 लाख नौकरियां नहीं मिलीं? वह भी बिना किसी घोटाले या पेपर लीक के। और रही बात संतोष सिंह की, तो उन्हें पहली बार हमने ही एमएलसी बनाया था। पहली बार जब उन्होंने चुनाव लड़ा था, तो हार भी गए थे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed