फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Bihar Politics: Minister Sunil Kumar targeted the opposition fiercely and reminded them of 2005

Bihar: '2005 से पहले के बिहार को याद कीजिए', मंत्री सुनील कुमार का विपक्ष पर तंज; बोले- अब स्थिति ऐसी नहीं

Thu, 19 Jun 2025 03:14 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया जी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया जी Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 19 Jun 2025 03:14 PM IST
सार

Bihar: विपक्ष के नेताओं से पूछिए कि 2005 से पहले एक अणे मार्ग से क्या होता था। उस समय जंगलराज की स्थिति थी, जो अब नहीं है। आगे क्या कुछ कहा आइये जानते हैं।

विज्ञापन
Bihar Politics: Minister Sunil Kumar targeted the opposition fiercely and reminded them of 2005
मंत्री डॉ. सुनील कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना में मुख्यमंत्री, राज्यपाल और मंत्रियों के आवास के पास फायरिंग की घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए बिहार सरकार के वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. सुनील कुमार ने 2005 से पहले के बिहार की कानून व्यवस्था की याद दिला दी। गया जिले के गुरुआ विधानसभा क्षेत्र में आयोजित अमर शहीद जगदेव प्रसाद सम्मान समारोह में भाग लेने पहुंचे मंत्री सुनील कुमार ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा, “इस फायरिंग की घटना की मुझे कोई जानकारी नहीं है। लेकिन आप लोग याद कीजिए कि 2005 से पहले बिहार में क्या होता था।

विज्ञापन


पढ़ें:  'मोदी जी बताएं, दिलीप जायसवाल मेडिकल कॉलेज के मालिक कैसे बने'?, PM मोदी के दौरे से पहले पीके का तंज

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उस समय की स्थिति ऐसी थी कि मुख्यमंत्री आवास एक अणे मार्ग से अपहरण के लिए फिरौती मांगी जाती थी। मंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष के नेताओं से पूछिए कि 2005 से पहले एक अणे मार्ग से क्या होता था। उस समय जंगलराज की स्थिति थी, जो अब नहीं है। बिहार में बढ़ते अपराध पर पूछे गए सवाल के जवाब में मंत्री ने इसे विपक्ष का राजनीतिक शिगूफा बताया और कहा कि वर्तमान सरकार कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर पूरी तरह सजग और सतर्क है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed