फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Bihar Politics: JDU leader and former MLA Abhay Kushwaha resigns from the party; Will join RJD

Bihar: जदयू नेता और पूर्व MLA अभय कुशवाहा का पार्टी से इस्तीफा; राजद का थामेंगे दामन, नीतीश पर लगाया यह आरोप

Wed, 20 Mar 2024 07:13 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 20 Mar 2024 07:13 PM IST
सार

पटना में जदयू जिलाध्यक्ष अभय कुशवाहा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। अब वह वापस राजद में शामिल होने जा रहे हैं। वहीं, उन्होंने सीएम नीतीश पर कार्यकर्ताओं को सम्मान न देने का आरोप भी लगाया है।

विज्ञापन
Bihar Politics: JDU leader and former MLA Abhay Kushwaha resigns from the party; Will join RJD
मुख्यमंत्री नीतीश के साथ अभय कुशवाहा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव 2024 की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे राजनीतिक उठा-पटक भी देखने को मिल रही है। इसी सिलसिले में गया के जदयू जिलाध्यक्ष सह पूर्व टिकारी विधायक अभय कुशवाहा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर कार्यकर्ताओं को सम्मान न देने का आरोप लगाया है। जदयू जिलाध्यक्ष सह टिकारी के पूर्व विधायक अभय कुशवाहा ने खुद इस बात की जानकारी दी।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री पर लगाया आरोप 
अभय कुशवाहा ने कहा कि पार्टी में कार्यकर्ताओं को सम्मान नहीं मिलता है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने के लिए दस बार से ऊपर अर्जी पर अर्जी लगाई, लेकिन मुलाकात नहीं हुई। ऐसे में पार्टी में रहना उचित नहीं था। कुशवाहा ने कहा कि जहां से मैंने राजनीतिक शुरू किया था, फिर वापस वहीं जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही राजद में शामिल होंगे। वहीं, राजद की टिकट पर औरंगाबाद सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर कहा कि अगर महागठबंधन औरंगाबाद सीट से चुनाव लड़वाता है तो हम जरूर लड़ेंगे।
विज्ञापन


जानिए क्या है अभय कुशवाहा का राजनैतिक सफर
टिकारी पूर्व विधायक सह जदयू जिलाध्यक्ष अभय कुशवाहा 2010 में बेलागंज विधानसभा क्षेत्र में आयोजित मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एक सभा में राजद के युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष पद से इस्तीफा देकर जदयू में शामिल हुए थे। 2015 में महागठबंधन के सीट से टिकारी विधानसभा क्षेत्र से जदयू की टिकट पर चुनाव लड़े जिसमें उन्हें जीत हासिल हुई। उसके बाद 2020 में बेलागंज विधानसभा क्षेत्र से जदयू के टिकट पर दोबारा चुनाव लड़े, जिसमें उन्हें राजद प्रत्याशी डा. सुरेंद्र प्रसाद से करारी हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि पूर्व विधायक अभय कुशवाहा का राजनैतिक सफ़र 2000 से शुरू हुआ था। 2000 में गया शहर विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़े थे। उसके बाद 2005 में कुजापी पंचायत से मुखिया निर्वाचित हुए। उस समय वह राष्ट्रीय जनता दल के युवा नेता थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed