फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Bihar: Pawan Singh reaction on Nabinagar student murder case, will talk to CM Nitish directly regarding case

Bihar: पवन सिंह ने कहा- चार दिन में नबीनगर छात्रा हत्याकांड का पर्दाफाश नहीं हुआ तो सीधे सीएम से होगी बात

Wed, 19 Jun 2024 08:25 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 19 Jun 2024 08:25 PM IST
सार

Gaya News: नेता पवन सिंह ने बड़ा एलान कर कहा कि शासन-प्रशासन द्वारा मामले का सात दिनों में पर्दाफाश करने के आश्वासन के तीन दिन बीत चुके हैं। अब मात्र चार दिन बाकी हैं। इन चार दिनों में मामले का खुलासा नहीं हुआ तो वे सीधे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बात करेंगे।

विज्ञापन
Bihar: Pawan Singh reaction on Nabinagar student murder case, will talk to CM Nitish directly regarding case
मीडिया से मुखातिब होते नेता पवन सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काराकाट लोकसभा क्षेत्र से बतौर निर्दलीय प्रत्याशी दूसरे स्थान पर रहे भोजपुरी के स्टार पवन सिंह ने औरंगाबाद के नबीनगर के बहुचर्चित छात्रा हत्याकांड को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। पवन सिंह ने बुधवार को नबीनगर में मृत छात्रा के परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना देने और न्याय की लड़ाई लड़ने का भरोसा दिलाने के बाद शासन-प्रशासन को अल्टीमेटम दिया।

विज्ञापन


उन्होंने बड़ा एलान कर कहा कि शासन-प्रशासन द्वारा मामले का सात दिनों में पर्दाफाश करने के आश्वासन के तीन दिन बीत चुके हैं। अब मात्र चार दिन बाकी हैं। इन चार दिनों में मामले का खुलासा नहीं हुआ तो वे सीधे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बात करेंगे। उनसे मिलकर छात्रा को न्याय दिलाने की गुहार लगाएंगे। इसके बाद भी कुछ नहीं हुआ तो कई विकल्प खुले हैं, जिसका सहारा लिया जाएगा।
विज्ञापन


पवन सिंह ने कहा कि इस घटना से मर्माहत हूं। हत्याकांड की जितनी भी निंदा की जाए, वह कम होगी। दुःख की इस घड़ी में वह परिवार के साथ पूरी मजबूती के साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि सिर्फ चुनाव के वक्त के लिए ही नहीं, मैं हर दिन के लिए काराकाट का बेटा हूं। बेटा इस लड़ाई में कूद चुका है। बेटे का कदम पीछे नहीं हटेगा, बल्कि आगे बढ़ेगा। यह बेटा छात्रा और उसके परिवार को इंसाफ दिलाने की लड़ाई को मुकाम तक पहुंचाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभिनेता से नेता बने पवन सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद भी काराकाट के लोगों के हर दुःख दर्द पर नजर है। वह लोगों के हर दुःख दर्द को बांटने का काम करते रहेंगे। जनता को उनकी जहां भी जरूरत महसूस होगी, वह वहां साथ नजर आएंगे। काराकाट के लोगों ने जितना प्यार और आर्शीवाद दिया है, उसका ऋणी हूं। इस ऋण को मैं कभी चुका नहीं सकता। छात्रा की हत्या का मामला बेहद जघन्य है। छात्रा को इंसाफ दिलाने के लिए लंबी लड़ाई भी लड़नी पड़ी तो, इससे पीछे नहीं हटूंगा।


मातमपुर्सी के लिए पवन सिंह के नबीनगर आने के बावजूद उन्हें देखने-सुनने के लिए समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान अफरातफरी सी स्थिति बनी रही। इस दौरान पवन सिंह अपने हावभाव से अभिनेता के बजाय मंजे हुए नेता के रूप में नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed