फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Bihar: Nitish Kumar, Minister Ratnesh Sada's scathing attack on Prashant Kishore over liquor ban, Jitan Manjhi

Bihar News: सीएम नीतीश के मंत्री का शराबबंदी को लेकर प्रशांत किशोर पर तीखा हमला, मांझी को भी दो टूक

Fri, 27 Sep 2024 07:01 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 27 Sep 2024 07:01 PM IST
सार

Jehanabad News: मंत्री रत्नेश सदा ने कहा कि प्रशांत किशोर का कहना है कि मेरी सरकार अगर बिहार में बनी तो शराबबंदी खत्म कर देंगे। उनके इस बयान पर महिलाओं ने करारा जवाब देते हुए तमाचा मार दिया और मुंह पर कालिख पोत दी है।

विज्ञापन
Bihar: Nitish Kumar, Minister Ratnesh Sada's scathing attack on Prashant Kishore over liquor ban, Jitan Manjhi
मंत्री रत्नेश सदा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जहानाबाद पहुंचे उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के मंत्री रत्नेश सदा ने चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रशांत किशोर क्या कहते हैं, वह खुद ही बताएं। उनके यहां जब गरीब दलित वर्ग के लोग जाते हैं तो दरवाजा पर बैठने नहीं देते हैं। मुख्यमंत्री बनने का ख्वाब लेकर इन दिनों यात्रा पर निकले हुए हैं, लेकिन गरीबों के पास रुकना भी मुनासिब नहीं समझते हैं।

विज्ञापन


मंत्री रत्नेश सदा ने कहा कि प्रशांत किशोर का कहना है कि मेरी सरकार अगर बिहार में बनी तो शराबबंदी खत्म कर देंगे। उनके इस बयान पर महिलाओं ने करारा जवाब देते हुए तमाचा मार दिया और मुंह पर कालिख पोत दी है। महिलाओं ने कहा है कि बिहार में शराबबंदी कानून लागू होने से कई घर बर्बाद होने से बच गए हैं। जो लोग शराब छोड़कर मुख्य धारा से जुड़े हैं, उनके बाल-बच्चों का पठन-पाठन सही ढंग से चल रहा है, उनके परिवार में खुशहाली है।
विज्ञापन


मंत्री रत्नेश सदा ने केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के उस बयान पर वक्तव्य दिया। उन्होंने कहा कि जीतन राम मांझी शराबबंदी पर बोलते हैं कि बड़े अफसर और बड़े लोग शराब का सेवन प्रतिदिन अपने आवास पर करते हैं। हम कहना चाहते हैं कि कोई अपने घर के अंदर क्या करता है, उससे मुझे कोई लेना-देना नहीं है। वैसे मध्य निषेध विभाग के अधिकारियों को अगर जानकारी मिलती है कि घर के अंदर शराब पी रहे हैं तो विभाग के अधिकारी निश्चित रूप से कार्रवाई करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, मंत्री रत्नेश सदा जहानाबाद में एक जागरूकता कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पहुंचे थे। इस मौके पर उपस्थित लोगों ने मंत्री का जोरदार स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed