{"_id":"6777b26d21b6aac2110db616","slug":"bihar-news-youth-was-beaten-up-in-gaya-on-charges-of-child-theft-then-people-handed-him-over-to-police-2025-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: बच्चा चोरी के आरोप में युवक की जमकर हुई पिटाई, फिर लोगों ने किया पुलिस के हवाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: बच्चा चोरी के आरोप में युवक की जमकर हुई पिटाई, फिर लोगों ने किया पुलिस के हवाले
Fri, 03 Jan 2025 03:19 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, गया
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 03 Jan 2025 03:19 PM IST
सार
बच्चा चोरी के आरोप में एक युवक को लोगों ने पहले पकड़ा और फिर जमकर पिटाई की। पिटाई के बाद युवक को लोगों ने पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
आरोपी युवक को पकड़े हुए लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के गया जिले में बच्चा चोरी के आरोप में एक युवक को लोगों ने पकड़ कर जमकर पीटा। पिटाई करने के बाद लोगों ने स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
मिली जानकारी के मुताबिक, गया शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के स्वराजपुरी रोड स्थित मखलौटगंज मोहल्ले में एक बच्ची अपने घर से निकलकर सामान लेने के लिए पास के दुकान गई थी। सामान लेकर वापस आ रही थी, उसी दौरान अचानक एक युवक बच्ची को पकड़कर अपने साथ ले जा रहा था। बच्ची युवक से छोड़कर भागने का प्रयास की, लेकिन भागने नहीं दिया, जिसके बाद बच्ची चीखने चिल्लाने लगी।
विज्ञापन
बच्ची के चीखने चिल्लाने की आवाज को सुनकर आसपास के लोग एकजुट हो गए और युवक को पकड़कर जमकर पिटाई कर दिया। उसके बाद घटना की सूचना डायल 112 की टीम को दिया गया। सूचना प्राप्त होते ही डायल 112 की टीम घटना स्थल पर पहुंची और आरोपी युवक को हिरासत में लेते हुए स्थानीय थाना को सुपुर्द कर दिया। वहीं, हिरासत में लिए गए आरोपी युवक से स्थानीय थाना पूछताछ कर रही है। पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
वहीं, बच्ची के परिजनों के द्वारा कोतवाली थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराया जा रहा है। इस संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि कई दिनों से कुछ युवकों को घूमते हुए देखा जा रहा था और आज उसमें से एक युवक को बच्ची को पकड़कर ले जाते हुए रंगे हाथ धरदबोचा गया। उक्त युवक की पहचान मो. इरसाद खान के रूप में किया गया है।