फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Bihar News: Young man died after drowning in Sakri river in Nawada, family blames excessive sand mining

Bihar News: नवादा में सकरी नदी में डूबने से युवक की मौत, परिजनों ने अत्यधिक बालू खनन को ठहराया जिम्मेदार

Fri, 12 Jul 2024 07:59 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 12 Jul 2024 07:59 PM IST
सार

Nawada News: थाना प्रभारी श्रवण कुमार राम ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पानी में डूबने से मौत की पुष्टि हुई है। परिजनों के आरोप की जांच की जाएगी। फिलहाल, मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
Bihar News: Young man died after drowning in Sakri river in Nawada, family blames excessive sand mining
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नवादा जिले के कादिरगंज थाना क्षेत्र के जमुआवां गांव के सकरी नदी में बालू खनन इलाके में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान जमुआवां गांव निवासी सुखदेव प्रसाद यादव के बेटे राजकुमार यादव के रूप में की गई है। राजकुमार यादव जमुआवां पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि राजेश कुमार के भाई थे।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, गुरुवार की दोपहर बाद राजकुमार यादव अपने गांव से सकरी नदी के रास्ते देवन पुरा की ओर जा रहे थे। नदी में बनी गहरी खाई में डूबकर वह गायब हो गए। परिजनों और स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत की, लेकिन कई घंटों तक राजकुमार का शव नहीं मिल सका। पुलिस को सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंची और खोजबीन शुरू की। एनडीआरएफ टीम को भी बुलाया गया, लेकिन शुक्रवार के दिन ग्रामीणों ने ही युवक का शव नदी में उतराता हुआ बरामद कर लिया।
विज्ञापन

 
शव मिलने के बाद परिजनों की चीख-पुकार से पूरा गांव गमगीन हो गया। परिजनों का आरोप है कि अत्यधिक बालू खनन के कारण ही यह हादसा हुआ है। मृतक के चाचा कुलदीप यादव ने बताया कि राजकुमार के दांत में दर्द था। इसे लेकर वह कादिरगंज थाना क्षेत्र के देवनपुरा गांव में दांत का इलाज करवा रहा था। दवाई लाने के लिए नदी पार करते समय वह गहरे गड्ढे में गिर गया और डूबकर उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
कुलदीप यादव ने आरोप लगाते हुए कहा कि अवैध बालू खनन के कारण नदी में कई जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं। कहीं-कहीं पानी इतना गहरा हो गया है कि एक ट्रक भी डूब सकता है। इसी कारण राजकुमार यादव डूब गया और उसकी जान चली गई। घटना के 12 घंटे बाद मृतक का शव पानी में उतराता हुआ मिला, जिसे देखकर गांव वालों ने पुलिस को सूचना दी।

 
थाना प्रभारी श्रवण कुमार राम ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पानी में डूबने से मौत की पुष्टि हुई है। परिजनों के आरोप की जांच की जाएगी। फिलहाल, मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed