{"_id":"66fe9b30dee2e944e301e746","slug":"bihar-news-young-man-died-after-being-struck-by-electricity-in-sarsol-village-of-aurangabad-2024-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: औरंगाबाद के सरसोल गांव में बिजली की चपेट में आने से युवक की मौत, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: औरंगाबाद के सरसोल गांव में बिजली की चपेट में आने से युवक की मौत, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल
Thu, 03 Oct 2024 06:55 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 03 Oct 2024 06:55 PM IST
सार
बिजली की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मामला सरसोल गांव का है। युवक की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
मृतक के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के औरंगाबाद जिले में गोह थाना क्षेत्र के सरसोल गांव में गुरुवार की सुबह बिजली की चपेट में आने से एक युवक की मौत मौके पर ही हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर शव को बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद भेज दिया है।
विज्ञापन
बता दें कि जानकारी मिली की सरसोल गांव निवासी दिलीप यादव (25) सुबह मुख्य सड़क पर टहलने जा रहा था। उसी दौरान पूर्व से गिरे बिजली की हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया, जिससे मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलते ही सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई और दिलीप को अस्पताल ले जाने की तैयारी की, तब तक गोह पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष कमलेश पासवान ने बताया कि घटना स्थल पर जाकर पंचनामा के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल, औरंगाबाद लाया गया है। इधर, मौत की खबर से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। आसपास के लोग ढाढ़स बंधाने में जुटे हुए हैं। मृतक के परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। साथ ही मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन