Bihar News: गया में अनियंत्रित ट्रैक्टर दुकान में घुसा, हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल
Gaya News: चश्मदीदों ने बताया कि ट्रैक्टर फतेहपुर से डुमरिचट्टी की ओर जा रहा था और अचानक नियंत्रण खोकर भीड़ भरे इलाके में घुस गया। इसके तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गया जिले के फतेहपुर थानाक्षेत्र में रविवार को एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रैक्टर ने एक दुकान में घुसकर दो युवकों को कुचल दिया। इस दुर्घटना में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और वहां मौजूद लोग भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहे।
जानकारी के मुताबिक, यह घटना फतेहपुर के नरेश पेट्रोल पंप के पास हुई। जहां ट्रैक्टर तेज रफ्तार में था और अनियंत्रित होकर बिल्डिंग के पास स्थित एक दुकान में घुस गया। घायलों की पहचान रघुनाथपुर निवासी सुखारी सिंह और विक्की कुमार के रूप में हुई है। दोनों युवकों को गंभीर स्थिति में स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है।
चश्मदीदों के अनुसार, ट्रैक्टर फतेहपुर से डुमरिचट्टी की ओर जा रहा था और अचानक नियंत्रण खोकर भीड़ भरे इलाके में प्रवेश कर गया। इसके तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रैक्टर को जब्त कर लिया। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए आगे की कार्रवाई में जुटी है।