Bihar News : होमगार्ड अभ्यर्थी और दो नाबालिग के बाद फिर सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज
Bihar : होमगार्ड अभ्यर्थी और दो नाबालिग लड़कियों के बाद फिर एक नाबालिग के साथ बदमाशों ने सामूहिक दुष्कर्म किया है। परिजनों ने थाना में मामला दर्ज कराया, जिसके बाद
पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विस्तार
बिहार के गया में एक सप्ताह के भीतर अलग-अलग स्थानों पर होमगार्ड अभ्यर्थी और दो नाबालिग के साथ गैंगरेप की घटना हुई। मंगलवार को गया जिले से फिर एक ऐसी ही घटना सामने आई है, जिसमें बदमाशों ने एक नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया है। घटना मऊ थाना क्षेत्र की है। बदमाशों ने इस घटना को सोमवार की देर रात्रि अंजाम दिया था।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar : 48 घंटे के अंदर तीसरी हत्या, न्यायालय से गवाही देकर लौटने के दौरान अपराधियों ने गोलियों से भूना
घटना के संबंध में स्थानीय लोगों का कहना है कि टिकारी अनुमंडल के मऊ थाना क्षेत्र में दलित समाज की नाबालिग लड़की के साथ बदमाशों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। परिजनों ने बताया कि नाबालिग लड़की रात्रि में घर से निकली थी। इसी दौरान गांव के ही दो लोगों ने जबरन नाबालिग लड़की को खींच कर खेत में ले गये और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता घटना के बाद किसी तरह घर पहुंची और घटना की जानकरी परिजनों को दी। पीड़िता ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले एक आरोपी की पहचान की है, जबकि दूसरे आरोपी को वह पहचान नहीं सकी। परिजनों ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराया है।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar News: सिपाही भर्ती परीक्षा देने जा रहे अभ्यर्थी की हत्या, अपराधियों ने मारी गोली; जांच में जुटी पुलिस
घटना के संबंध में मऊ थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी चल रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस कार्रवाई के लिए तत्पर है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.