फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Tragedy with prashant kishore in power cut pickpockets busy at work aurangabad bihar politics

अंधेरा कायम: पीके की मीटिंग में बत्ती गुल, किसी का मोबाइल गायब, कई के पर्स उड़े; निकल गए प्रशांत किशोर

Thu, 03 Sep 2026 07:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 03 Sep 2026 07:35 PM IST
सार

Bihar News: औरंगाबाद में प्रशांत किशोर के नागरिक अभिनंदन समारोह के दौरान भाषण के बीच बिजली गुल हो गई। माइक बंद होने के बाद अंधेरे का फायदा उठाकर पॉकेटमारों ने कई लोगों की जेब साफ कर दी, जबकि जनसुराज के पूर्व प्रत्याशी विकास कुमार सिंह उर्फ बबलू सिंह का मोबाइल भी चोरी हो गया। बिजली बहाल नहीं होने पर प्रशांत किशोर भाषण पूरा किए बिना पटना रवाना हो गए।

विज्ञापन
Bihar News: Tragedy with prashant kishore in power cut pickpockets busy at work aurangabad bihar politics
प्रशांत किशोर की जनसभा में कटी बिजली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नवनिर्वाचित विधायक और जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर के औरंगाबाद में गुरुवार को आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह में बड़ा खेल हो गया। प्रशांत किशोर ने जैसे ही राजनीतिक भाषण देना शुरू किया, वैसे ही करीब 8-10 मिनट बाद कार्यक्रम स्थल सम्राट अशोक हॉल की बिजली गुल हो गई। माइक बंद हो गया तो वे चुप हो गए। हद तो यह हो गई कि भाषण बंद कर इधर प्रशांत किशोर बिजली आने या जेनरेटर स्टार्ट किए जाने का इंतजार कर रहे थे, उधर पॉकेटमारों ने अपना काम शुरू कर दिया।
विज्ञापन


बिजली गुल होने से अंधेरे का लाभ उठाते हुए पॉकेटमारों ने कई लोगों की जेब साफ कर दी। इतना ही नहीं, विधानसभा चुनाव में रफीगंज सीट से जनसुराज के प्रत्याशी रहे विकास कुमार सिंह उर्फ बबलू सिंह का मोबाइल भी चोरी हो गया।
विज्ञापन


भाषण पूरा किए बिना हॉल से बाहर निकले पीके
काफी देर तक जब बिजली नहीं आई और न ही जेनरेटर स्टार्ट हुआ तो प्रशांत किशोर सम्राट अशोक हॉल से बाहर निकल गए। हॉल से बाहर निकलकर खुले में उन्होंने सोशल मीडिया को बाइट दी। इसके बाद वहीं से अपने वाहन से पटना के लिए रवाना हो गए। हालांकि, पीके के पूरा भाषण नहीं देने से कार्यकर्ताओं और समर्थकों को निराशा हुई, जबकि वे प्रशांत किशोर का पूरा भाषण सुनने की उम्मीद लेकर आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


समारोह की व्यवस्था पर उठे सवाल
कहने को तो प्रशांत किशोर के नागरिक अभिनंदन का कार्यक्रम जनसुराज पार्टी की औरंगाबाद जिला कमेटी द्वारा आयोजित था। लेकिन स्थानीय होने के कारण पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुमार सौरभ सिंह अघोषित तौर पर पूरे कार्यक्रम के मुख्य आयोजक की भूमिका में थे। कार्यक्रम स्थल पर पार्टी के जिलास्तरीय नेताओं से ज्यादा राष्ट्रीय प्रवक्ता की ओर से बैनर-पोस्टर लगे थे। यही वजह है कि कार्यक्रम के फेल होने को लेकर उनकी कार्यशैली पर सवाल उठाया जा रहा है।


पीके के निकलते ही कार्यक्रम स्थल से गायब दिखे राष्ट्रीय प्रवक्ता
इतना तक कि प्रशांत किशोर के निकलने के बाद राष्ट्रीय प्रवक्ता भी कार्यक्रम स्थल पर नजर नहीं आए, जबकि पीके के कार्यक्रम में आने से पहले उन्होंने मंच पर पूरा मोर्चा संभाल रखा था। कार्यक्रम के दौरान बिजली गुल होने और पॉकेटमारी की घटनाओं ने व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed