फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Bihar News: Three youths who pelted stones at Vande Bharat Express were arrested by RPF

Bihar News: वंदे भारत एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी करने वाले तीन युवक RPF के हत्थे चढ़े, इस तरह हुई गिरफ्तारी; जानें

Tue, 27 May 2025 06:21 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 27 May 2025 06:21 PM IST
सार

Bihar: इंस्पेक्टर सुमेर ने बताया कि मामले में आरपीएफ रफीगंज की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर तीनों आरोपियों को पकड़ा और उन्हें जेल भेज दिया गया है। छापेमारी दल में आरपीएफ के इंदल कुमार मंडल, राधेश्याम यादव, प्रमोद कुमार, नरेंद्र कुमार, जोगेंद्र कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

विज्ञापन
Bihar News: Three youths who pelted stones at Vande Bharat Express were arrested by RPF
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व मध्य रेल के डीडीयू मंडल अंतर्गत डीडीयू-गया रेलखंड पर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर पत्थरबाजी करने के मामले में रेलवे सुरक्षा बल ने गया जिले से तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। यह घटना गया जिले के कष्ठा स्टेशन और गया पश्चिम केबिन के बीच हुई थी।

विज्ञापन

आरपीएफ रफीगंज के इंस्पेक्टर राम सुमेर ने मंगलवार को जानकारी देते हुए बताया कि वाराणसी-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस (20888 डाउन) पर 21 मई 2025 को पत्थरबाजी की गई थी। यह हमला पोल संख्या 475/26 के पास किया गया था। घटना की जांच सीसीटीवी फुटेज के आधार पर की गई, जिसके बाद तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन

गिरफ्तार किए गए युवक गया जिले के चंदौती थाना क्षेत्र स्थित शेरपुर गांव के रहने वाले हैं। उनकी पहचान सौरभ कुमार (पिता गणेश यादव), मुन्ना कुमार (पिता विकास दास) और नितिन राज (पिता अरविंद कुमार), सभी की उम्र 18 वर्ष, के रूप में हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: बिहार में शिल्पी कांड पर उबाल: ऐपवा-माले और परिजनों ने किया विरोध, पुलिस पर सवाल; मौत के बाद तनाव का माहौल

इंस्पेक्टर सुमेर ने बताया कि मामले में आरपीएफ रफीगंज की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर तीनों आरोपियों को पकड़ा और उन्हें जेल भेज दिया गया है। छापेमारी दल में आरपीएफ के इंदल कुमार मंडल, राधेश्याम यादव, प्रमोद कुमार, नरेंद्र कुमार, जोगेंद्र कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। रेलवे प्रशासन ने इस तरह की घटनाओं पर सख्ती बरतने की चेतावनी दी है और यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed