{"_id":"675ab204d5dbb9fe150d8631","slug":"bihar-news-suspicious-death-of-bandhan-bank-branch-manager-police-investigating-case-2024-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : बैंक के शाखा प्रबंधक की संदेहास्पद मौत, मामले की जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : बैंक के शाखा प्रबंधक की संदेहास्पद मौत, मामले की जांच में जुटी पुलिस
Thu, 12 Dec 2024 03:21 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 12 Dec 2024 03:21 PM IST
सार
बिहार के जहानाबाद जिले में एक बैंक प्रबंधक की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची नगर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
घटना स्थल पर मौजूद पुलिस और लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बैंक प्रबंधक की संदेहास्पद स्थिति में मौत होने के बाद मोहल्ले में अचानक सन्नाटा सा पसर गया है। घटना की सूचना पाकर जहानाबाद नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की छानबीन प्रारंभ कर दिया है।
विज्ञापन
फिलहाल, मृतक के परिजन का आने का इंतजार नगर थाना की पुलिस कर रही है। मौत कैसे हुई, किस परिस्थिति में हुई इसकी अभी जांच चल रही है। वैसे लोगों का कहना है कि बैंक प्रबंधक कभी-कभार जहानाबाद में एक किराए के कमरे में रहते थे। अधिकांशत वह पटना चले जाते थे। मामला जहानाबाद जिला मुख्यालय के नगर थाना क्षेत्र के मखदुमावाद मोहल्ले में संदेहास्पद स्थिति में बंधन बैंक के शाखा प्रबंधक की मौत हुई है।
विज्ञापन
मृतक व्यक्ति 40 वर्षीय अभिजीत कुमार पटना के कंकड़बाग मोहल्ले के डॉक्टर कॉलोनी के निवासी थे और प्रतिदिन पटना से आकर ड्यूटी करते थे। शाम को अपने घर पटना लौटकर चले जाते थे। बुधवार को बैंक का काम निपटाकर पटना जा रहे थे। रेलवे स्टेशन पर पहुंचे तो उससे पहले ट्रेन खुल चुकी थी, जिसके कारण वह पटना नहीं जा सके। बैंक के एक परिचित ग्राहक धर्मेंद्र कुमार के घर पर चले गए और उसी के यहां खाना खाकर सो गए। सुबह जब काफी देर तक नहीं उठे तो धर्मेंद्र के घर परिवार को लोग कमरे में देखने के लिए गए तो देखा की मृत पड़े हुए हैं।
विज्ञापन
इस घटना की सूचना नगर थाने के पुलिस को दी गई। मौके पर पुलिस पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम हेतु सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
जांच के बाद ही घटना के बारे में स्पष्ट रूप से पता चल सकेगा, जिस कमरे में मौत हुई है। उस कमरे को पुलिस ने सील कर दिया है और फॉरेंसिक की टीम को बुलाया जा रहा है। उससे जांच कराया जाएगा। जांच के बाद घटना के बारे में स्पष्ट रूप से पता चल सकेगा। पुलिस के मुताबिक, मृतक के परिवार को सूचना दे दी गई है। परिवार के आने के बाद ही मामला स्पष्ट हो सकेगा।