{"_id":"65a8f0fa77ca53a0a008261d","slug":"bihar-news-road-accident-today-in-aurangabad-bihar-headmaster-died-in-accident-women-teacher-injured-2024-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Accident Today: ट्रक से कुचल हेडमास्टर की मौत, सरकारी शिक्षिका पत्नी भी गंभीर; गुस्साए लोगों ने एनएच किया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Accident Today: ट्रक से कुचल हेडमास्टर की मौत, सरकारी शिक्षिका पत्नी भी गंभीर; गुस्साए लोगों ने एनएच किया जाम
Thu, 18 Jan 2024 03:05 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Thu, 18 Jan 2024 03:05 PM IST
सार
Bihar News: राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-139 पर औरंगाबाद नगर थाना क्षेत्र में रामाबांध के पास एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार शिक्षक दंपती को रौंद डाला। हादसे में शिक्षक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उनकी शिक्षिका पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में शिक्षक की मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
औरंगाबाद में सड़क दुर्घटना का दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां एक ट्रक चालक ने बाइक सवार दंपती को कुचल दिया। इस हादसे में पति की मौत हो गई, जबकि पत्नी को बुरी तरह से चोटें आई हैं। घायल शिक्षिका को इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृत शिक्षक की पहचान रफीगंज के कड़सारा गांव निवासी अजीत कुमार सिंह (54) के रूप में की गई है, जो राजकीय मध्य विद्यालय पवई में प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत थे। वहीं शिक्षक की घायल पत्नी की पहचान प्रतिभा देवी (52) के रूप में की गई है, जो राजकीय कन्या मध्य विद्यालय, पवई में सहायक शिक्षिका हैं।
विज्ञापन
ट्रक चालक फरार
बताया जाता है कि एक ही गांव के दो स्कूलों में पदस्थापित होने के वजह से शिक्षक दंपती रोज ही अपने घर से बाइक से एक साथ स्कूल जाते थे। आज भी दोनों स्कूल जा रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हुआ, जिसमें शिक्षक की मौत हो गई, जबकि उनकी शिक्षिका पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे में शिक्षक की बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने भाग रहे ट्रक को पकड़ लिया, जबकि चालक भागने में सफल रहा।
विज्ञापन
गलत साइड से आ रहा था ट्रक
इसके बाद साथ स्थानीय लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क पर विरोध प्रदर्शन करने लगे। इससे यातायत काफी देर तक प्रभावित रहा। घटना की सूचना मिलते ही औरंगाबाद नगर और मुफस्सिल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आक्रोशितों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। साथ ही पहल कर मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार शिक्षक अपने लेन में जा रहे थे, लेकिन विपरीत दिशा से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने उन्हे रौंद डाला, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उनकी पत्नी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है।
विज्ञापन