फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   bihar news rajgir devotees protest nitish kumar malmas mela 2026 inspection

CM नीतीश के दौरे से राजगीर में हंगामा: वीआईपी मूवमेंट के कारण 3 घंटे रोके गए श्रद्धालु, लगे 'हाय-हाय' के नारे

Sat, 14 Feb 2026 02:49 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगीर Published by: पटना ब्यूरो Updated Sat, 14 Feb 2026 02:49 PM IST
सार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को नालंदा और नवादा जिले का दौरा किया। उन्होंने नवादा में मोतनाजे डैम का निरीक्षण किया और राजगीर में 'मलमास मेला-2026' की तैयारियों की समीक्षा की।

विज्ञापन
bihar news rajgir devotees protest nitish kumar malmas mela 2026 inspection
राजगीर में श्रद्धालुओं ने जताया गुस्सा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को नालंदा और नवादा जिले का दौरा किया। दौरे के दौरान उन्होंने अपने ड्रीम प्रोजेक्ट्स और आगामी ऐतिहासिक 'मलमास मेला-2026' की तैयारियों का बारीकी से जायजा लिया। वहीं, राजगीर में प्रशासन की कड़ी व्यवस्था के चलते श्रद्धालुओं और अधिकारियों के बीच बड़ा हंगामा भी हुआ।

विज्ञापन


श्रद्धालुओं का गुस्सा, तीन घंटे तक धूप में रोके गए

राजगीर के महादेव स्थान से ब्रह्मकुंड में जल भरने जा रहे कलशधारी भक्तों को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के कारण रास्ते में ही रोक दिया गया। करीब तीन घंटे तक इंतजार करने के बाद भक्तों का सब्र टूट गया। भीड़ ने 'जय श्री राम' और 'नीतीश कुमार हाय-हाय' के नारे लगाना शुरू कर दिए। भक्तों ने बताया कि सुबह से भूखे-प्यासे खड़े रहने के बाद उन्हें कोई पानी या छांव की सुविधा नहीं दी गई। 15 किलोमीटर पैदल चलकर आए श्रद्धालु शांति देवी ने कहा कि हम अखंड कीर्तन के लिए जल भरने आए थे, लेकिन तीन घंटे तक रोके जाने के कारण परेशानी हुई। भीड़ में दो बच्चे भी गुम हो गए और कुछ लोग बेहोश हो गए। प्रशासन ने भक्तों को आगे जाकर जल भरने की अनुमति दे दी।
विज्ञापन


मलमास मेला-2026 की तैयारियों की समीक्षा

इसके पहले, मुख्यमंत्री नवादा के मोतनाजे हेलीपैड पर उतरे और सड़क मार्ग से राजगीर पहुंचे। उन्होंने गिरियक स्थित 'गंगाजी राजगृह जलाशय' का निरीक्षण किया। इसके बाद राजगीर में आयोजित होने वाले 'मलमास मेला-2026' की तैयारियों पर अधिकारियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन
विज्ञापन


नवादा में मोतनाजे डैम का जायजा
राजगीर पहुंचने से पहले मुख्यमंत्री नवादा भी गए। 'सात निश्चय-3' योजना के तहत चल रही 'गंगाजल उद्वह योजना' (हर घर गंगाजल) के तहत मोतनाजे डैम में कार्यों का निरीक्षण किया। यह परियोजना दक्षिण बिहार के सूखाग्रस्त शहरों में पीने का शुद्ध गंगाजल पहुंचाने के लिए महत्वाकांक्षी योजना है। नीतीश कुमार नवादा में केवल 10 मिनट रुके, अधिकारियों से विकास कार्यों की प्रगति जानी और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद वे पटना के लिए रवाना हो गए। इस दौरान नवादा के जिलाधिकारी रवि प्रकाश, पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान और कई सांसद, मंत्री तथा विभिन्न पार्टियों के जिला अध्यक्ष मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed