फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Rahul-Tejaswi will hold voter rights yatra against SIR aurangabad bihar news today bihar politics

Bihar News : SIR के विरोध में राहुल-तेजस्वी की होगी मतदाता अधिकार यात्रा, जानिये क्या है रूट

Mon, 04 Aug 2025 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 04 Aug 2025 11:53 PM IST
सार

Bihar : विशेष मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण(SIR) के विरोध में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव संयुक्त रूप से मतदाता अधिकार यात्रा पर निकलेंगे। यह यात्रा 10 अगस्त से शुरू होगी।

विज्ञापन
Bihar News : Rahul-Tejaswi will hold voter rights yatra against SIR aurangabad bihar news today bihar politics
राहुल-तेजस्वी

विस्तार

बिहार विधानसभा आम निर्वाचन-2025को लेकर चुनाव आयोग द्वारा कराए जा रहे विशेष मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण(SIR) के विरोध में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव संयुक्त रूप से मतदाता अधिकार यात्रा पर निकलेंगे। यह यात्रा 10 अगस्त से शुरू हो रही है। 

विज्ञापन


यह है यात्रा के प्रथम चरण का रूट चार्ट
यात्रा का प्रथम चरण 10 अगस्त को रोहतास जिले के सासाराम से शुरु होकर औरंगाबाद और विभिन्न जिलों से होते हुए 19 अगस्त को अररिया जिले के नरपतगंज पहुंचेगी। इसके अगले दिन यात्रा 20 अगस्त को यात्रा स्थगित रहेगी। इसके बाद यात्रा आगे बढ़ेगी। यात्रा के आगे का कार्यक्रम अभी जारी नही किया गया है। कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि मतदाता अधिकार यात्रा 10 अगस्त को 11.30 बजे सासाराम के रेलवे स्टेडियम से रैली को फ्लैग ऑफ से शुरू होगी। इसके बाद यह यात्रा इसी दिन डिहरी के थाना चौक होते औरंगाबाद के रमेश चौक आने के बाद यात्रा का कुटुम्बा के बभंडीह स्पोर्टस ग्राउंड में बने कैम्प में रात्रि विश्राम होगा। अगले दिन 11 अगस्त को यात्रा अम्बा-देव रोड होते रफीगंज, गया जिले के गुरारू के डाबुर, गुरारू बागडीहा मोड़ अहियापुर रोड, गया के खल्लीस पार्क होकर गया के रसलपुर स्थित क्रिकेट ग्राउंड स्थित कैम्प में रात्रि विश्राम करेगी। इसके अगले दिन 12 अगस्त को यह यात्रा हनुमान मंदिर वजीरगंज, भगत सिंह चौक नवादा होते आईटीआई कॉलेज, नवादा, वारसिलीगंज के सैदपुर, बरबीघा के डॉ. कृष्णा चौक होते एसकेआर कॉलेज ग्राउंड, बरबीघा पहुंचकर रात्रि विश्राम करेगी। अगले दिन 13 अगस्त को यात्रा तीनमुहानी दुर्गा मंदिर शेखपुरा, रामगढ़ चौक लखीसराय, गांधी मैंदान लखीसराय, बाजार समिति लखीसराय, हमजापुर, मुंगेर के जमालपुर होते मुंगेर एयरपोर्ट ग्राउंड, सैफाबाद पहुंचकर रात्रि विश्राम करेगी। इसके बाद यात्रा 14 से 16 अगस्त तक स्थगित रहेगी। 17 अगस्त को पुनः यह यात्रा मुंगेर के चंदनबाग चौक से शुरू होकर सुलतानगंज चौक, खरहैया इंटर कॉलेज ग्राउंड अकबर नगर, गोलंबर चौक चंपानगर-नाथनगर, बाबू वीरकुंवर सिंह नगर चौक भागलपुर होते कचहरी चौक प्लेग्राउंड नौगछिया पहुंचकर रात्रि विश्राम करेगी। अगले दिन 18 अगस्त को यह यात्रा कटिहार के कुरसेला चौक बरारी, सिमरिया चौक कोरहा, मिरचाबाड़ी, कुम्हारी, कड़वा, कटिहार, बीरपुर, खखरैली, पूर्णिया पहुंचकर रात्रि विश्राम करेगी। इसके अगले दिन 19 अगस्त को यह यात्रा कटिहार के खुशकीबाग, चांदनी चौक अररिया, एमएलडीपीके यादव कॉलेज, कॉलेज मोड़ फारबिसगंज, नरपतगंज ब्लॉक को-ऑपरेटिव ग्राउंड होते एमएमकेवाई कॉलेज ग्राउंड नरपतगंज पहुंचकर रात्रि विश्राम करेगी। अगले दिन 20 अगस्त को यात्रा स्थगित रहेगी।
विज्ञापन


यात्रा के दूसरे चरण के कार्यक्रम की अभी घोषणा नही
इसके बाद यात्रा अगले पड़ाव की ओर रवाना होगी, जिसके कार्यक्रम की घोषणा अभी नही हुई है।

यात्रा के बहाने बिहार विधानसभा चुनाव पर निशाना
यात्रा के बहाने कांग्रेस और राजद समेत पूरा इंडी अलायंस का फोकस बिहार विधानसभा चुनाव पर है। यात्रा के माध्यम से राहुल-तेजस्वी की जोड़ी केंद्र की मोदी और राज्य की नीतीश सरकार पर निशाना साधेगी। दोनों ही केंद्र और राज्य सरकार की आलोचना करेंगे बल्कि इसी बहाने इंडी अलायंस के पक्ष में वोटरो की गोलबंदी का भी खेल खेलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रा को ले कांग्रेस-राजद में उत्साह
मतदाता अधिकार यात्रा को लेकर पूरे इंडी अलायंस खासकर कांग्रेस-राजद में उत्साह है। यात्रा को लेकर इस गठबंधन के कार्यकर्ता पूरे रूट में उत्साह के साथ यात्रा की तैयारी में लगे है। इन दलों में टिकट के दावेदार नेता इस यात्रा को एक अवसर मान रहे है। उनकी पूरी कोशिश यात्रा को सफल बनाने में अपनी पूरी ताकत झोंक कर अपने नेता के गुडबुक में आने की है।

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed