फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Bihar News : Prashant Kishore announced after Chhath unemployed youths get job in own state aurangabad bihar

Bihar News : प्रशांत किशोर ने की बड़ी चुनावी घोषणा, कहा- युवकों को राज्य में ही मिलेगा रोजगार; समय भी बताया

Mon, 28 Apr 2025 09:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 28 Apr 2025 09:44 PM IST
सार

Bihar : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर चुनावी रणनीतिकार व जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने बड़ी घोषणा कर दी है। उन्होंने कहा कि बिहार के बेरोजगार युवकों को राज्य से बाहर नहीं बल्कि राज्य में ही रोजगार मिलेगा।

विज्ञापन
Bihar News : Prashant Kishore announced after Chhath unemployed youths get job in own state aurangabad bihar
सभा को संबोधित करते प्रशांत किशोर व सभा में मौजूद भीड़

विस्तार

जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर बड़ी चुनावी घोषणा की। कहा कि बिहार के बेरोजगार युवकों को कार्तिक छठ के बाद 10-12 हजार की नौकरी के लिए राज्य से बाहर नही जाना पड़ेगा। उन्हे नौकरी नही मिल सकेगी तो राज्य में ही रोजी-रोजगार करने के लिए संसाधन उपलब्ध कराकर आत्मनिर्भर बनाया जाएगा।
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें -Bihar: बिहार में 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे लगे, बवाल बढ़ा तो पुलिस ने इंडिया गठबंधन के नेता को पकड़ा
विज्ञापन


लालू, नीतीश व मोदी के चेहरे पर नही बल्कि अपने बच्चों के चेहरे देख दे विस चुनाव में वोट
जन सुराज उद्घोष यात्रा पर सोमवार को औरंगाबाद आए प्रशांत किशोर ने ओबरा के हाई स्कूल मैंदान में महती सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार में अधिकारी और नेता राशन कार्ड बनाने से लेकर जमीन की रसीद कटाने तक के लिए रिश्वत ले रहे हैं, जिससे आम लोग परेशान हैं।इसलिए अगली बार वोट लालू, नीतीश और मोदी के चेहरे पर नहीं अपने बच्चों के चेहरे को देखकर दीजिएगा। उन्होंने जनता से अपील किया कि उन्हें और उनके बच्चों को लूटने वाले नेताओं को वोट न दें। अगली बार अपने बच्चों के लिए वोट दें और बिहार में जनता का राज स्थापित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


छठ बाद युवाओं को 10-12 हजार की नौकरी के लिए नही होगा घर-परिवार छोड़ना, बिहार में ही मिलेगा रोजगार
प्रशांत किशोर ने जनता से बड़ा वादा करते हुए कहा कि दिसंबर 2025 से 60 साल से अधिक उम्र के हर पुरुष और महिला को 2000 रुपये मासिक पेंशन दिया जाएगा। साथ ही कहा कि इस साल छठ के बाद बिहार के युवाओं को 10-12 हजार रुपये की मजदूरी करने के लिए अपना घर-परिवार छोड़कर नहीं जाना पड़ेगा।

सरकारी स्कूलों में सुधार नही होने तक सरकारी खर्च पर प्राईवट स्कूलों में पढेंगे गरीबों के बच्चे
प्रशांत किशोर ने एक और बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि जब तक सरकारी विद्यालयों में सुधार नहीं हो जाएगा, तब तक आप अपने 15 साल से कम उम्र के बच्चों को निजी स्कूलों में पढ़ाएं और उनकी फीस सरकार भरेगी ताकि गरीब का बच्चा भी अंग्रेजी मीडियम स्कूल में पढ़ सके।

यह खबर भी पढ़िए -Bihar News : टोल प्लाजा पर लग गया 80 करोड़ रुपये का जुर्माना, जानिए क्यों मचा हंगामा

रास्ते में हुआ स्वागत
इसके पहले औरंगाबाद आने के रास्ते में प्रशांत किशोर का हसपुरा मोड़ शमशेरनगर, सिपहा मोड़, दाउदनगर के भखरुआ मोड़, जिनौरिया, अरंडा, सदीपुर- डिहरी एवं कारा मोड़ आदि स्थानों पर बड़ी संख्या में जन सुराज पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

सभा को संबोधित करते प्रशांत किशोर व सभा में मौजूद भीड़

सभा को संबोधित करते प्रशांत किशोर व सभा में मौजूद भीड़

 

सभा को संबोधित करते प्रशांत किशोर व सभा में मौजूद भीड़

सभा को संबोधित करते प्रशांत किशोर व सभा में मौजूद भीड़

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed