फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Bihar News: Police busted a big theft case in Aurangabad

Bihar: चोरी के बड़े मामले का पुलिस ने किया भंडाफोड़, चार चोर गिरफ्तार; 9.83 लाख नगदी व जेवरात बरामद

Thu, 22 Aug 2024 05:22 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 22 Aug 2024 05:22 PM IST
सार

Bihar: औरंगाबाद के हसपुरा थाना पुलिस ने चोरी की एक बड़ी घटना का उद्भेदन किया है। मामले में पुलिस ने चार चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। साथ ही चोरों के पास से 9.83 लाख नगदी एवं अन्य सामान भी बरामद किया है।

विज्ञापन
Bihar News: Police busted a big theft case in Aurangabad
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दाउदनगर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी(एसडीपीओ) कुमार ऋषिराज ने बताया कि 20 अगस्त की रात हसपुरा के चौराही रोड में एक बर्तन दुकान और दुकानदार के दुकान के उपर घर में पीछे के रास्ते से घुसकर अज्ञात चोरों ने गोदरेज और आलमीरा तोड़कर 22 लाख की नगदी और सोने-चांदी के जेवरात की चोरी की थी।

विज्ञापन


मामले में पीड़ित दुकानदार के बयान पर भारतीय न्याय संहिता की धारा-331(4) एवं 305 के तहत प्राथमिकी संख्या-234/24दर्ज कर हसपुरा पुलिस त्वरित अनुसंधान में लगी थी। इस बीच चोरों की गिरफ्तारी एवं चोरी गए सामानों की बरामदगी को लेकर उनके निर्देश पर हसपुरा थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारियों की एक टीम गठित की गई।
विज्ञापन


टीम ने अनुसंधान के दौरान मिले खुफिया इनपुट के आधार पर त्वरित छापेमारी करते हुये चोरी की घटना को अंजाम देने में शामिल चार चोरों को घटना के 48 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार चोरों के पास से पुलिस ने चोरी की गई 9.83 लाख नगदी, सोना-चांदी के जेवरात एवं 03 मोबाइल फोन बरामद किए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

गिरफ्तार चोरों में हसपुरा के चौराही रोड निवासी मो. वकील खलीफा का पुत्र शकील आलम, इस्लाम खलीफा का पुत्र मकसूद आलम, सनोज चौधरी का पुत्र सुजीत कुमार एवं हलीमचक निवासी मंगल चौधरी का पुत्र सुनील कुमार शामिल है। चोरों के पास से पुलिस ने 9.83 लाख नगदी, तीन मोबाइल, चांदी का दो पायल, दो बाला, एक कड़ा, सोने के दो कान के झुमके, एक जिउतिया, दो लॉकेट एवं दो कान का तरना शामिल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed