फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Bihar News: Pitru Deepawali celebrated in Gayaji, pilgrims lit hundreds of ghee lamps

Bihar News: गयाजी में मनाई गई पितृ दीपावली, तीर्थयात्रियों ने जलाएं सैकड़ों घी के दीये; मनाई गई खुशी

Fri, 19 Sep 2025 08:33 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया जी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया जी Published by: शबाहत हुसैन Updated Fri, 19 Sep 2025 08:33 PM IST
सार

Bihar: पिंडदान करने वाले व्यक्ति अपने पितरों के स्वर्ग मार्ग को प्रकाशमय करने के लिए प्रकाश करते हैं। मानना है कि पितरों के राह में अंधेरा न हो, उन्हें प्रकाश मिले और वे खुश होकर आशीर्वाद दें।

विज्ञापन
Bihar News: Pitru Deepawali celebrated in Gayaji, pilgrims lit hundreds of ghee lamps
जलाए गए दीये - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गयाजी के विष्णुपद मंदिर और फल्गु नदी के देवघाट पर शुक्रवार को पितृ दीपावली मनाई गई। पितृपक्ष के 14 वें दिन त्रयोदशी के दिन पितृ दीपावली मनाए जाने की परंपरा है। पितरों के लिए घी का दीया जलाकर खुशी मनाई जाती है।

विज्ञापन


ऐसी मान्यता है कि आज के दिन दीपदान और पितृ दीपावली मनाने से पितरों के स्वर्ग जाने का मार्ग प्रकाशमय हो जाता है।  इस दौरान देश विदेश के कोने कोने से आए तीर्थयात्रीयो के द्वारा आकर्षक रंगोली और आकर्षक रूप से घी का दीया को जलाया, जिससे पूरा विष्णुपद मंदिर परिसर और देवघाट रौशनी से जगमग हो गया।
विज्ञापन


पितृ दीपावली को लेकर तीर्थयात्रियों में काफी खुशी दिखी। तीर्थयात्रियों के जरिए स्वास्तिक और ओम लिखकर घी का दीया जलाया। तीर्थयात्री पितरों को मोक्ष मिलने के बाद अपनी खुशी का इजहार करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पितृपक्ष मेला की अवधि में देश-दुनिया के कोने कोने से लाखों की संख्या में हिंदू सनातन धर्मावलंबी यहां आकर अपने पितरों को मोक्ष और उद्धार की कामना करते हैं। साथ ही पिंडदान, तर्पण औश्र कर्मकांड कार्य को पूरा करते हैं।

पढ़ें: नवरात्रि पर बिहार से गुजरने वाली 5 जोड़ी ट्रेनों का मैहर में ठहराव, श्रद्धालुओं को होगी बड़ी सहूलियत


पिंडदान करने वाले व्यक्ति अपने पितरों के स्वर्ग मार्ग को प्रकाशमय करने के लिए प्रकाश करते हैं। मानना है कि पितरों के राह में अंधेरा न हो, उन्हें प्रकाश मिले और वे खुश होकर आशीर्वाद दें।

उड़ीसा के कटक से आए दीपक अग्रवाल और उमा अग्रवाल  ने बताया कि वह गयाजी में पिंडदान और श्राद्ध कार्य कर रहे हैं। आज पितृ दीपावली के मौके पर पितरों का फोटो और पितरों के नाम पर दीप जलाकर पितृ दीपावली को मना रहे हैं, ताकि पितृ खुश हों और हमलोगों को आशीर्वाद दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed