फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Bihar News: Naxalites planning a major attack on security forces in Bihar, 15 kg cane bomb recovered

Bihar News: बिहार में सुरक्षाबलों पर बड़ा हमला करने की फिराक में थे नक्सली, 15 किलो का केन बम बरामद

Sat, 01 Mar 2025 06:36 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 01 Mar 2025 06:36 AM IST
सार

Gaya News : बिहार में नक्सली बड़ी घटना को अंजाम देने वाले थे। गया में बरामद बम की मात्रा के हिसाब से सुरक्षाबलों को गंभीर नुकसान हो सकता था, लेकिन समय रहते सीआरपीएफ, एसटीएफ और गया पुलिस ने नक्सलियों की साजिश को बेनकाब कर दिया।

विज्ञापन
Bihar News: Naxalites planning a major attack on security forces in Bihar, 15 kg cane bomb recovered
नक्सलियों के ठिकाने से केन बम बरामद करते पुलिस

विस्तार

नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर बड़ा हमला करने की साजिश रची थी, लेकिन सुरक्षाबलों की सूझबूझ के कारण उनके मंसूबे नाकाम हो गए। गया पुलिस ने नक्सलियों के ठिकानों से 15 किलोग्राम का केन बम बरामद किया है। यह पूरा मामला गया जिले के छकरबंधा थाना क्षेत्र के बरहा गांव का है। केन बम की सूचना मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। इन दिनों लगातार नक्सलियों के ठिकानों से गया पुलिस द्वारा विस्फोटक बरामद किए जा रहे हैं। इसी क्रम में यह कार्रवाई सामने आई है।

विज्ञापन

मामला गया जिले के बरहा गांव के लगभग 500 मीटर की दूरी पर है, जहां गया पुलिस, सीआरपीएफ और एसटीएफ ने 15 किलो का केन बम बरामद किया है, जिसे बम निरोधक दस्ते की मदद से नष्ट किया गया। मिली जानकारी के अनुसार, यह बम सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से लगाया गया था। बम की मात्रा के हिसाब से सुरक्षाबलों को गंभीर नुकसान हो सकता था, लेकिन समय रहते सीआरपीएफ, एसटीएफ और गया पुलिस ने नक्सलियों की साजिश को बेनकाब कर दिया।

विज्ञापन

इस संबंध में गया के सीनियर एसपी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि छकरबंधा थाना क्षेत्र के बरहा गांव के समीप नक्सलियों ने कैन बम छिपा कर रखा है। इस सूचना के आधार पर छकरबंधा थाना की पुलिस, सीआरपीएफ और एसटीएफ ने संयुक्त रूप से 15 किलो का कैन बम बरामद किया। बम को नष्ट करने की प्रक्रिया जारी है। साथ ही पुलिस आसपास के क्षेत्रों में तलाशी अभियान चला रही है। स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है और संबंधित एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित कर विभिन्न कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नक्सलियों के ठिकाने से केन बम बरामद करते पुलिस

नक्सलियों के ठिकाने से केन बम बरामद कर रही पुलिस।

 

नक्सलियों के ठिकाने से केन बम बरामद करते पुलिस

नक्सलियों के ठिकाने पर कार्रवाई के दौरान सुरक्षाबल।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed