फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Bihar News: Nawada village headman seen dancing with bar girls video goes viral

Bihar News: बार बालाओं के साथ नाचते दिखे नवादा के मुखिया, वीडियो वायरल हुआ तो देने लगे सफाई; क्या बोले?

Mon, 29 Dec 2025 05:24 PM IST
मगध ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा Published by: मगध ब्यूरो Updated Mon, 29 Dec 2025 05:24 PM IST
सार

Bihar: नवादा में ग्राम मुखिया का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। बार बालाओं संग नाचते और पैसे लुटाते दिखने के बाद शराबबंदी व जनप्रतिनिधियों की मर्यादा पर सवाल उठे हैं। मुखिया ने वीडियो को निजी कार्यक्रम बताया।

विज्ञापन
Bihar News: Nawada village headman seen dancing with bar girls video goes viral
मुखिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नवादा जिले से एक ग्राम मुखिया का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में मुखिया को बार बालाओं के साथ नाचते हुए और उन पर पैसे लुटाते देखा जा सकता है। इस वीडियो के सामने आने के बाद बिहार में लागू शराबबंदी कानून और जनप्रतिनिधियों की सार्वजनिक मर्यादा को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

विज्ञापन

वायरल वीडियो में मुखिया चंदन कुमार उजले रंग के कपड़े पहने फिल्मी गानों की धुन पर नर्तकियों के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। कई लोगों का कहना है कि इस तरह के आयोजनों में शराब सेवन की आशंका रहती है, जो राज्य की शराबबंदी नीति के विपरीत है। वहीं, कुछ यूजर्स ने इसे एक जनप्रतिनिधि की गरिमा के खिलाफ बताया है।

विज्ञापन


पढे़ं: आठ करोड़ की साइबर ठगी का सनसनीखेज खुलासा, फर्जी कंपनियों के जाल में फंसा बड़ा कारोबारी; दो ठग गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो वायरल होने के बाद मुखिया चंदन कुमार ने सफाई देते हुए कहा कि यह वीडियो करीब 15 दिन पुराना है और उनके परिवार के एक निजी कार्यक्रम का है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में नाच-गाना हुआ था, लेकिन इसमें कोई आपत्तिजनक या गैरकानूनी गतिविधि नहीं हुई। मुखिया का आरोप है कि कुछ लोग जानबूझकर पुराने वीडियो को वायरल कर उनकी छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं।

गौरतलब है कि इससे पहले भी बिहार में कई मुखियाओं और जनप्रतिनिधियों के डांस से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं। ऐसे मामलों में अक्सर शराबबंदी कानून और सार्वजनिक आचरण को लेकर बहस छिड़ जाती है। फिलहाल, इस मामले में पुलिस या प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed