फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Bihar News Married woman fled with lover leaving behind two children in Aurangabad woman father lodged FIR

Bihar News: दो बच्चों को छोड़ प्रेमी संग फरार हुई महिला, पिता ने दर्ज कराई प्राथमिकी

Thu, 21 Nov 2024 07:26 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 21 Nov 2024 07:26 PM IST
सार

दो बच्चों को छोड़ महिला प्रेमी संग फरार हो गई। फरार महिला के पिता ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई है।

विज्ञापन
Bihar News Married woman fled with lover leaving behind two children in Aurangabad woman father lodged FIR
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के औरंगाबाद जिले में रफीगंज थाना के बलिगांव में दो बच्चों को छोड़कर महिला के प्रेमी संग फरार होने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में बलिगांव के 52 वर्षीय बैजनाथ पाल ने रफीगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

विज्ञापन


उल्लेख किया है कि 27 वर्षीय मेरी पुत्री रूबी कुमारी का 2017 में झारखंड के चतरा जिला के हंटरगंज थाना के गंगटा गांव निवासी रामदेव पाल के पुत्र विजय पाल के साथ शादी हुई थी। मेरी पुत्री रूबी देवी अपने दो बच्चों के साथ विगत तीन माह से मेरे घर बलीगांव में रह रही थी। कुछ दिनों से मेरे घर के मोबाइल नंबर से वह किसी अनजान व्यक्ति से बातचीत करती थी।
विज्ञापन


अचानक मेरी पुत्री दोनों बच्चों को छोड़कर फरार हो गई है। मुझे  आशंका है कि गया जिला के गुरुआ थाना क्षेत्र के गंगटी गांव निवासी धर्मेंद्र यादव ही मेरी बेटी को लालच देकर भगा ले गया है। क्योंकि पूर्व में भी मेरी बेटी से बात करता था। रफीगंज थानाध्यक्ष गुफरान अली ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed