फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   11 teachers suspended for negligence in academic work recommendation for dismissal in Jehanabad Bihar

Bihar: स्कूल में गैरहाजिरी पड़ी भारी; जहानाबाद में 11 शिक्षक निलंबित, कई पर लटकी बर्खास्तगी की तलवार

Sun, 19 Apr 2026 10:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 19 Apr 2026 10:33 AM IST
सार

Bihar: जहानाबाद जिले में शिक्षा व्यवस्था सुधार को लेकर बड़ी कार्रवाई की गई है, जिसमें शैक्षणिक कार्यों में लापरवाही और अनियमित उपस्थिति के आरोप में 11 शिक्षकों को निलंबित किया गया है तथा कुछ मामलों में बर्खास्तगी की अनुशंसा भी भेजी गई है।

विज्ञापन
11 teachers suspended for negligence in academic work recommendation for dismissal in Jehanabad Bihar
सांकेतिक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जहानाबाद जिले में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए सख्ती बढ़ा दी गई है। जिला शिक्षा पदाधिकारी सरस्वती कुमारी के नेतृत्व में की गई कार्रवाई के तहत पिछले 7 महीनों में अब तक कुल 11 शिक्षकों को निलंबित किया गया है। साथ ही गंभीर मामलों में कुछ शिक्षकों की सेवा समाप्ति (बर्खास्तगी) के लिए विभाग को पत्र भी भेजा गया है।

विज्ञापन

शिक्षकों में देखा जा रहा आक्रोश
विभागीय अभिलेख के अनुसार मखदुमपुर, घोसी, काको, रतनी-फरीदपुर, हुलासगंज एवं जहानाबाद प्रखंडों के विभिन्न विद्यालयों में पदस्थापित शिक्षकों पर कार्रवाई की गई है। इस कठोर कदम के बाद जिले के शिक्षकों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है, वहीं शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है।

विज्ञापन


अब तक इन शिक्षकों पर हुई कार्रवाई
इन शिक्षकों पर नियमित अनुपस्थिति, शैक्षणिक कार्यों में लापरवाही तथा विभागीय निर्देशों की अनदेखी जैसे आरोप पाए गए हैं। कार्रवाई की जद में आए शिक्षकों में संजय कुमार द्विवेदी (प्राथमिक विद्यालय कुतबनचक), हेमंत कुमार निराला (उत्क्रमित मध्य विद्यालय मुरगियाचक), अश्विनी कुमार मिश्रा (उत्क्रमित मध्य विद्यालय तिलकई), बजरंगी कुमार रजक (प्राथमिक विद्यालय सोहरैया), संजय कुमार (उर्दू मध्य विद्यालय, जहानाबाद), संजीव कुमार (प्राथमिक विद्यालय बड़की बभनपूरा), उर्मिला कुमारी (नवसृजित प्राथमिक विद्यालय चकहसन), राजू कुमार व मुकेश कुमार (देहुनी), रंजन कुमार एवं संगीता कुमारी (मध्य विद्यालय नरमा) शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए की गई कार्रवाई
जिला शिक्षा पदाधिकारी सरस्वती कुमारी ने स्पष्ट किया है कि विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह कार्रवाई की गई है और आगे भी लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कड़े कदम उठाए जाएंगे। इस कार्रवाई से शिक्षा विभाग में हलचल मची हुई है, वहीं अन्य शिक्षकों को अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहने की चेतावनी दी गई है।


ये भी पढ़ें: दहेज की आग में बुझी एक मां की जिंदगी, रेलवे ट्रैक पर मिला रिंकू देवी का कटा-फटा शव

जिला पदाधिकारी ने भी शिक्षकों को दी चेतावनी
इधर, जिला पदाधिकारी अलंकृता पांडे ने भी जिले के शिक्षकों को चेतावनी देते हुए कहा है कि शैक्षणिक कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि निरीक्षण के दौरान कोई शिक्षक बिना सूचना के अनुपस्थित पाया जाता है या शैक्षणिक कार्यों में लापरवाही करता हुआ पाया जाता है, तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed