फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Bihar News: Inter-state gang selling fake gold busted in Nawada, five accused arrested

Bihar News: नवादा में नकली सोना खपाने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार

Mon, 20 May 2024 06:41 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 20 May 2024 06:41 PM IST
सार

Bihar Crime News: नवादा में पुलिस ने नकली सोना खपाने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा कर पांच ठगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपियों को जेल भेज दिया है।
 

विज्ञापन
Bihar News: Inter-state gang selling fake gold busted in Nawada, five accused arrested
नकली सोना बेचने वाले ठग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाजार में बहुत सी नकली चीजें बेची जा रही हैं। अब नकली सोना देखकर ज्वेलरी शॉप वाले (स्वर्णकार) भी गच्चा खा गए, कहीं आप भी इस चक्कर में न पड़ जाएं। इसलिए सावधान हो जाइए। बिहार के नवादा जिले के अकबरपुर थाना क्षेत्र में ऐसा ही मामला देखने को मिला हैं। जहां पुलिस ने नकली सोना खपाने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से असली और नकली सोना भी बरामद किया है।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने सभी ठगो को अकबरपुर थाना क्षेत्र के पाती गांव स्थित टेंपू स्टैंड से गिरफ्तार किया है। पुलिस के हत्थे चढ़े सभी ठग ओडिशा के जाजपुर के रहने वाले हैं। इन ठगों की पहचान कोलिंगनगर थाना क्षेत्र के दशमनीय गांव निवासी राजकुमार पोदान, टिंकू पोदान, त्रिलोकिया जना, सुमैन पोदान और चंद्रो मुंडा के तौर पर हुई है। पुलिस ने इन ठगों के पास से पांच ग्राम असली सोने का बुरादा और 909 ग्राम नकली सोने का बुरादा बरामद किया है। ये सभी ठग बिहार के अलग-अलग क्षेत्र में घूम-घूमकर सोना-चांदी के दुकानदारों को पहले असली सोना दिखाकर भरोसे में लेते थे। फिर बाद में नकली सोने का बुरादा देकर ठगी की वारदात को अंजाम देते थे।
विज्ञापन

 
दरअसल, 19 मई को ओडिशा के दो लोगों ने ज्वेलरी शॉप में असली बताकर नकली सोने का बुरादा बेचा था। जब इस फर्जीवाड़े का पता चला तो पुलिस ने छानबीन के लिए SIT का गठन किया। उसके बाद जांच टीम ने घटनास्थल का सघन निरीक्षण किया। फिर ओडिशा के दो व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस ने जब दोनों की तलाशी ली तो उन लोगों के पास से असली सोने का पांच ग्राम बुरादा और नकली सोने का 500 ग्राम बुरादा बरामद किया गया। उसके बाद पुलिस ने दोनों को पूछताछ करके जेल भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed