{"_id":"66fe947db1d8cb0d4c0e23cb","slug":"bihar-news-in-name-of-road-widening-in-jehanabad-poor-people-were-made-homeless-2024-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: जहानाबाद में सड़क चौड़ीकरण के नाम पर गरीबों को किया बेघर, जानें प्रशासन ने ऐसा क्यों किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: जहानाबाद में सड़क चौड़ीकरण के नाम पर गरीबों को किया बेघर, जानें प्रशासन ने ऐसा क्यों किया
Thu, 03 Oct 2024 06:26 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 03 Oct 2024 06:26 PM IST
सार
जहानाबाद के नगर थाना क्षेत्र के एरकी गांव में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर मकान बना लिए थे। कब्जा करने वालों के खिलाफ जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दर्जनों मकान को ध्वस्त किया है।
विज्ञापन
गरीबों का मकान गिराया
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जहानाबाद जिला मुख्यालय के एरकी मोहल्ला में बरसात के इस मौसम में गरीब गुरबे के घर पर बुलडोजर चलाकर उन्हें सड़क चौड़ीकरण के नाम पर बेघर कर दिया गया। ऐसी स्थिति में गरीब परिवार खुले आकाश के नीचे रहने को मजबूर है।
विज्ञापन
दरअसल, जहानाबाद के नगर थाना क्षेत्र के एरकी गांव में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर मकान बना लिए थे। कब्जा करने वालों के खिलाफ जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दर्जनों मकान को ध्वस्त किया है। जहां ग्रामीणों द्वारा पटना-गया मुख्य सड़क मार्ग एनएच-83 किनारे सरकारी जमीन को अवैध रूप से कब्जा कर पक्का मकान का निर्माण कर रखा था, जिसके खिलाफ सीओ सुधीर तिवारी के नेतृत्व में अभियान चलाकर जेसीबी की मदद से दर्जनों मकानों को ध्वस्त किया।
विज्ञापन
वहीं, इस कार्रवाई से अतिक्रमण करने वाले अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया। अंचलाधिकारी ने बताया कि बिहार अतिक्रमण अधिनियम और एनएच चौड़ीकरण के तहत यह कार्रवाई की जा रही है। यहां 40 से 50 लोगों ने हाइवे किनारे सरकारी जमीन पर अपना-अपना पक्का मकान और दुकान खोल रखी है, जिसे आज हटाया जा रहा है। हटाने से पूर्व इन्हें कई बार नोटिस भी दिया, बावजूद इसके लोग खाली नहीं किए तो उन्हें जेसीबी की मदद से हटाया जा रहा है।
विज्ञापन
वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि एक साल पूर्व नोटिस दिया गया था। उसके बाद वे लोग कभी हटाने नहीं आए। आज इतने दिनों बाद अचानक मकान तोड़ने आ गए और हम लोगों का पूरा मकान तोड़ दिया, जिससे हम गरीबों का सब कुछ बर्बाद हो गया।