फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Bihar News I am a Dalit so I was not given chance to give speech statement of Rani Kumari

Bihar News: 'मैं दलित हूं, इसलिए मुझे भाषण देने का मौका नहीं दिया', जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी का बयान

Thu, 26 Dec 2024 08:56 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 26 Dec 2024 08:56 PM IST
सार

जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी को मंच से संबोधन करने का मौका नहीं दिया गया। इससे नाराज जिप अध्यक्षा रानी कुमारी ने हंगामा करते हुए कार्यक्रम छोड़ बाहर निकल गई।

विज्ञापन
Bihar News I am a Dalit so I was not given chance to give speech statement of Rani Kumari
जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी सहित अन्य लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जहानाबाद जिले में मखदुमपुर प्रखंड के वाणावर में आयोजित होने वाले वाणावर महोत्सव में उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी को मंच से संबोधन करने का मौका नहीं दिया गया। इससे नाराज जिप अध्यक्षा रानी कुमारी ने हंगामा करते हुए कार्यक्रम छोड़ बाहर निकल गई। 

विज्ञापन


इस दौरान जिप अध्यक्षा ने जिला प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कार्यक्रम उद्घाटन के बाद राजद के दो विधायकों को बोलने का मौका दिया गया। जबकि जिला परिषद की अध्यक्ष मैं हूं। साथ ही लोजपा (R) की नेत्री हूं और मैं सरकार में हूं। बावजूद हमें इग्नोर किया गया। आगे उन्होंने कहा कि मुझे दलित होने के कारण भाषण नहीं दिए जाने दिया। उन्होंने कहा कि वाणावर महोत्सव के नाम पर लूट है, यहां न तो पीने के पानी की व्यवस्था है और न ही कार्यक्रम को लेकर कोई प्रचार- प्रसार की गई, जिससे यहां कई कुर्सियां खाली हैं। उन्होंने कहा कि अगर प्रचार-प्रसार होती तो भीड़ से यहां का मैदान छोटा पड़ जाता। 
विज्ञापन


दरअसल, पर्यटन विभाग और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में वाणावर पहाड़ी की तलहटी में वाणावर महोत्सव का आयोजन कर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इसमें बॉलीवुड की प्रसिद्ध गायक भाव्या पंडित एवं जॉली मुखर्जी को बुलाया गया है। कार्यक्रम के उद्घाटन के मौके पर स्थानीय विधायक और जहानाबाद विधायक को मंच से संबोधन करने का मौका मिला। जबकि जिप अध्यक्ष रानी कुमारी को भाषण देने नहीं दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed