फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Bihar News Gaya police reward will be given to those who provide information about 12 notorious criminals

Bihar: गया पुलिस की घोषणा, 12 कुख्यात अपराधियों का पता बताने वालों को मिलेगा पुरस्कार, सूची देख लें

Fri, 19 Jul 2024 11:32 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 19 Jul 2024 11:32 AM IST
सार

बिहार में गया पुलिस ने 12 कुख्यात अपराधियों पर पुरस्कार की घोषणा की है। अपराधियों की सूचना देने वाले को पुरस्कार दिया जाएगा। पुलिस ने मोस्ट वांटेड अपराधियों की सूची भी जारी की।

विज्ञापन
Bihar News Gaya police reward will be given to those who provide information about 12 notorious criminals
बिहार पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गया पुलिस ने जिले के 12 मोस्ट वांटेड अपराधियों की सूची जारी की है। बिहार सरकार गृह विभाग के द्वारा गया जिले के कुख्यात अपराधियों के विरुद्ध अगले दो साल के लिए पुरस्कार की घोषणा की गई है।

विज्ञापन


गया एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि अपराध नियंत्रण और कुख्यात अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर काफी गंभीर है। कोई भी पुलिसकर्मी जो फरार अपराधियों को गिरफ्तार करेगा या कोई भी नागरिक फरार अपराधियों के संबंध में सूचना देकर उसकी गिरफ्तारी में सहयोग करेगा, उसे निर्धारित पुरस्कार की राशि दी जाएगी।
विज्ञापन


गया जिले के परैया थाना क्षेत्र के नीरज दास उर्फ सतेंद्र दास, बिजली पासवान, इमामगंज थाना क्षेत्र के सोनू कुमार, रोशनगंज थाना क्षेत्र के भोला ठाकुर उर्फ रंजीत ठाकुर, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मुकेश कुमार टिकारी थाना क्षेत्र के गुड्डू पासवान उर्फ पंकज पासवान, भदवर थाना क्षेत्र के चंदन कुमार और नीमचक बथानी थाना क्षेत्र के खुशबू कुमारी, गुड्डू चौहान, रवि चौहान, विवेक यादव उर्फ विवेकानंद यादव, ब्रजेश पासवान सहित कुल 12 अपराधियों पर 50–50 हजार रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed